Neha Dhupia recalls her contractions during pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने एक बार फिर अपनी बेबाकी वाली बयान से सबका ध्यान खींचा है। बता दें, परिणीति चोपड़ा के टॉक शो ‘मॉम टॉक्स’ में शामिल होकर उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान काम करने का वो किस्सा साझा किया जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया।
प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान उन्हें कॉन्ट्रैक्शन शुरू हो गए
प्रेग्नेंसी के आठ महीने तक नेहा ने अपना काम जारी रखा। नेहा ने सबसे चौंकाने वाला ये खुलासा किया था कि यशराज स्टूडियो में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान उन्हें कॉन्ट्रैक्शन शुरू हो गए थे। उस समय वो फिल्म ‘ए थर्सडे’ की शूटिंग कर रही थीं, जिसमें वो एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रही हैं।
परिणीति के एक सवाल के जवाब में नेहा ने कहा कि मां बनने के बाद भी एक औरत को अपनी पसंद की हर चीज करने में सक्षम होना चाहिए। उनके अनुसार मातृत्व जिंदगी को बदलता जरूर है, लेकिन किसी की पहचान और करियर को पूरी तरह रोकना जरूरी नहीं।
शादी से पहले प्रेग्नेंट होने को लेकर आज भी ट्रोल किया जाता है
इतना ही नहीं, नेहा ने आगे ये भी माना कि शादी से पहले प्रेग्नेंट होने को लेकर आज भी उन्हें ट्रोल किया जाता है। साथ ही, उन्होंने 2018 में अंगद बेदी से शादी की और उसी साल नवंबर में बेटी मेहर का जन्म हुआ। नेहा ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि कम-से-कम वो नीना गुप्ता और आलिया भट्ट जैसी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में तो हैं लेकिन साथ ही ये भी जोड़ा कि प्रेग्नेंसी खूबसूरत होती है और इसे लेकर इतना हंगामा करना अजीब है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो, नेहा हाल ही में नेटफ्लिक्स के शो ‘सिंगल पापा’ में नजर आई थीं, इस कॉमेडी ड्रामा में कुणाल खेमू, प्राजक्ता कोली और आयशा रा भी लीड रोल में हैं। जिसे दूसरे सीजन के लिए रिन्यू किया भी जा चुका है। नेहा धूपिया का ये अनुभव उन तमाम कामकाजी महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है जो मातृत्व और करियर के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश करती हैं।



