सरगुजा जिले के बतौली स्वामी आत्मानंद स्कूल में पदस्थ टीचर एक छात्रा के साथ अपनी गाड़ी में जंगल के किनारे आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। लोगों ने दोनों को पकड़कर उनका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। मामले में भाजपा नेताओं की शिकायत पर टीचर को स्कूल से हटाते हुए उदयपुर बीईओ कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। सरगुजा डीईओ ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की है। जानकारी के मुताबिक, बतौली स्वामी आत्मानंद स्कूल में पोस्टेड टीचर सुरेश जायसवाल को 20 अप्रैल की रात 12 से 1 बजे के बीच युवकों ने सरमना के लंकाडांड जंगल किनारे एक छात्रा के साथ पकड़ा। वे अपनी कार में कथित रूप से छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में थे। लोगों ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। छात्रा पास के गांव की रहने वाली है। स्थानीय युवकों ने बताया कि टीचर की गाड़ी रात में जंगल किनारे खड़ी थी, जिसे देखकर संदेह हुआ तो वे गाड़ी के पास पहुंचे, जहां गाड़ी की पिछली सीट पर टीचर छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में थे। आधी रात को वे छात्रा के साथ जंगल किनारे क्यों गए थे। पकड़े गए टीचर सुरेश जायसवाल की गाड़ी में प्रदेश उपाध्यक्ष, स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक व कर्मचारी संघ का बोर्ड भी लगा हुआ मिला। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने टीचर की करतूत पर आपत्ति जताई। इसके बाद भाजपा नेताओं ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए बुधवार को सरगुजा डीईओ को ज्ञापन सौंपा। शिकायत पर डीईओ ने स्कूल से हटाया
मामले में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित गुप्ता ने संविदा टीचर सुरेश जायसवाल की शिकायत डीईओ से बुधवार को की। शिकायत के बाद सरगुजा डीईओ दिनेश झा ने मामले में कार्रवाई करते हुए टीचर सुरेश जायसवाल को स्कूल से हटा दिया है और उन्हें बीईओ कार्यालय उदयपुर में अटैच किया है। मामले में सरगुजा डीईओ ने जांच के लिए टीम गठित की है। जांच टीम में बीईओ बतौली शरद चंद्र मेशपाल के साथ सीतापुर बीईओ व सेदम हाई स्कूल के प्रिंसिपल को जांच अधिकारी बनाया है। डीईओ ने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


