समस्तीपुर में 2 गुटों में हिंसक झड़प:मारपीट में दो भाई घायल, लाठी-डंडे से मारा; छत से पेशाब करने पर पड़ोसी से हुआ था विवाद

समस्तीपुर में 2 गुटों में हिंसक झड़प:मारपीट में दो भाई घायल, लाठी-डंडे से मारा; छत से पेशाब करने पर पड़ोसी से हुआ था विवाद

समस्तीपुर में मामूली विवाद में दो गुट आपस में भिड़ गए। हिंसक झड़प में दो सगे भाई घायल हो गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। घटना विद्यापतिनगर थाने के खानवा गांव की है। लोगों के समझाने पर भी नहीं छोड़ा पीड़ित संजीव शर्मा ने बताया कि पड़ोसी विपिन महतो और राहुल महतो मेरे परिवार को लंबे समय से परेशान कर रहे हैं। छोटी-छोटी बात पर मारपीट किया जाता है। कुछ दिन पहले उसके परिवार के किसी सदस्य ने घर की छत से पेशाब कर दिया था। जो पास खड़े परिवार के सदस्य पर पड़ गया। जिसकी शिकायत गांव के लोगों से की गई, लेकिन किसी ने भी कुछ नहीं किया। बुधवार शाम अचानक विपिन महतो ने मुझे घेर लिया और गाली गलौज करने लगा। कुछ लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। इसके बाद भी नहीं छोड़ा। इस दौरान भाई राहुल भी मौके पर पहुंच गया। मुझे छोड़कर सभी उस पर टूट पड़ा। लाठी-डंडे से दोनों भाइयों को मारा। मारपीट का वीडियो आया सामने वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक संजीव को घेर कर गाली-गलौज कर रहा है। फिर बीच बचाव करने के लिए कुछ लोग पहुंचते हैं। कुछ महिलाएं भी वहां आ जाती हैं। इसी दौरान एक युवक अचानक मारपीट शुरू कर देता है। हाथ में डंडा लेकर मारपीट करता हुआ नजर आ रहा है। बयान के आधार पर छानबीन वहीं, इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस टीम को बयान के लिए भेजा गया था। पीड़त का बयान दर्ज कर प्राथमिकी के लिए संबंधित थाने को भेजा गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई विद्यापतिनगर थाने की पुलिस करेगी। समस्तीपुर में मामूली विवाद में दो गुट आपस में भिड़ गए। हिंसक झड़प में दो सगे भाई घायल हो गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। घटना विद्यापतिनगर थाने के खानवा गांव की है। लोगों के समझाने पर भी नहीं छोड़ा पीड़ित संजीव शर्मा ने बताया कि पड़ोसी विपिन महतो और राहुल महतो मेरे परिवार को लंबे समय से परेशान कर रहे हैं। छोटी-छोटी बात पर मारपीट किया जाता है। कुछ दिन पहले उसके परिवार के किसी सदस्य ने घर की छत से पेशाब कर दिया था। जो पास खड़े परिवार के सदस्य पर पड़ गया। जिसकी शिकायत गांव के लोगों से की गई, लेकिन किसी ने भी कुछ नहीं किया। बुधवार शाम अचानक विपिन महतो ने मुझे घेर लिया और गाली गलौज करने लगा। कुछ लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। इसके बाद भी नहीं छोड़ा। इस दौरान भाई राहुल भी मौके पर पहुंच गया। मुझे छोड़कर सभी उस पर टूट पड़ा। लाठी-डंडे से दोनों भाइयों को मारा। मारपीट का वीडियो आया सामने वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक संजीव को घेर कर गाली-गलौज कर रहा है। फिर बीच बचाव करने के लिए कुछ लोग पहुंचते हैं। कुछ महिलाएं भी वहां आ जाती हैं। इसी दौरान एक युवक अचानक मारपीट शुरू कर देता है। हाथ में डंडा लेकर मारपीट करता हुआ नजर आ रहा है। बयान के आधार पर छानबीन वहीं, इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस टीम को बयान के लिए भेजा गया था। पीड़त का बयान दर्ज कर प्राथमिकी के लिए संबंधित थाने को भेजा गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई विद्यापतिनगर थाने की पुलिस करेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *