दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर ट्रेन से गिरकर एक छात्र की मौत हो गई। पटना से घर लौटते समय हादसा हुआ है। मृतक राहुल कुमार नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला वार्ड नंबर-40 का रहने वाला था। घटना आरा रेलवे स्टेशन के पूरब साइड अप लाइन की है। चचेरे भाई अंशु कुमार ने बताया कि दोस्त सोनू और सन्नी के साथ घूमने के लिए पटना गया था। वहां से ट्रेन से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में उसे नींद आ गई। आरा पहुंचने पर दोस्तों ने कहा चलो उठो, स्टेशन आ गया है। हड़बड़ी में वो नीचे उतरने लगया। बैलेंस बिगड़ने से नीचे गिर पड़ा। जिससे उसकी जान चली गई। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद रेल पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया है। चार भाई-बहन में सबसे छोटा था। परिवार में मां राजमुनी देवी, बहन पूजा कुमारी, पुष्पा कुमारी और आरती कुमारी है। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है। मां और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर ट्रेन से गिरकर एक छात्र की मौत हो गई। पटना से घर लौटते समय हादसा हुआ है। मृतक राहुल कुमार नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला वार्ड नंबर-40 का रहने वाला था। घटना आरा रेलवे स्टेशन के पूरब साइड अप लाइन की है। चचेरे भाई अंशु कुमार ने बताया कि दोस्त सोनू और सन्नी के साथ घूमने के लिए पटना गया था। वहां से ट्रेन से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में उसे नींद आ गई। आरा पहुंचने पर दोस्तों ने कहा चलो उठो, स्टेशन आ गया है। हड़बड़ी में वो नीचे उतरने लगया। बैलेंस बिगड़ने से नीचे गिर पड़ा। जिससे उसकी जान चली गई। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद रेल पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया है। चार भाई-बहन में सबसे छोटा था। परिवार में मां राजमुनी देवी, बहन पूजा कुमारी, पुष्पा कुमारी और आरती कुमारी है। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है। मां और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


