जमुई के चिहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला मजदूर के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 20 अप्रैल की देर शाम की बताई जा रही है। मामले के सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है। पीड़िता की उम्र करीब 36 वर्ष बताई जा रही है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मुख्य आरोपी धनिया सोरेन उर्फ दुर्गा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी बर्मोरिया पंचायत का पंचायत समिति सदस्य बताया जा रहा है। वहीं, अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घर में घुसकर गलत हरकत का आरोप पीड़ित महिला के अनुसार, 20 अप्रैल की देर शाम वह अपने घर में काम कर रही थी। इसी दौरान धनिया सोरेन गलत नीयत से घर में घुस आया और जबरदस्ती करने लगा। महिला किसी तरह वहां से जान बचाकर भागी और पास के मंटू टुडू के घर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी। महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद भी आरोपी अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंच गया और बहाने से उसे सुनसान स्थान पर ले गया। वहां मारपीट करने के बाद बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। बेहोशी की हालत में घर के पास छोड़कर भागे पीड़िता के अनुसार, घटना के बाद आरोपी उसे बेहोशी की हालत में घर के पास छोड़कर फरार हो गए। होश में आने के बाद उसने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिवार वालों की मदद से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने घटनास्थल से कपड़े भी बरामद किए हैं। मामले में फॉरेंसिक टीम भी जांच कर रही है। सदर अस्पताल में मेडिकल जांच बुधवार देर शाम पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए जमुई सदर अस्पताल लाया गया। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी धनिया सोरेन उर्फ दुर्गा का भी मेडिकल परीक्षण कराया। मीडिया से बातचीत में आरोपी ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उसे झूठा फंसाया गया है और उसकी कोई गलती नहीं है। पुलिस ने रात में ही की कार्रवाई मामले को लेकर जमुई के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने बताया कि मंगलवार रात मामला संज्ञान में आया था। महिला के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद उसी रात चिहरा थाना पुलिस और एसटीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। गांव में तनाव, लोगों में नाराजगी घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि महिला मजदूर के साथ हुई इस वारदात ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़िता को सुरक्षा, न्याय और सरकारी सहायता दी जाए। साथ ही दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाई जाए। पुलिस कई बिंदुओं पर कर रही जांच पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कई बिंदुओं पर की जा रही है। पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य और घटनास्थल से मिले सामान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल एक आरोपी गिरफ्त में है, जबकि दो अन्य फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस टीम उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। जमुई के चिहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला मजदूर के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 20 अप्रैल की देर शाम की बताई जा रही है। मामले के सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है। पीड़िता की उम्र करीब 36 वर्ष बताई जा रही है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मुख्य आरोपी धनिया सोरेन उर्फ दुर्गा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी बर्मोरिया पंचायत का पंचायत समिति सदस्य बताया जा रहा है। वहीं, अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घर में घुसकर गलत हरकत का आरोप पीड़ित महिला के अनुसार, 20 अप्रैल की देर शाम वह अपने घर में काम कर रही थी। इसी दौरान धनिया सोरेन गलत नीयत से घर में घुस आया और जबरदस्ती करने लगा। महिला किसी तरह वहां से जान बचाकर भागी और पास के मंटू टुडू के घर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी। महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद भी आरोपी अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंच गया और बहाने से उसे सुनसान स्थान पर ले गया। वहां मारपीट करने के बाद बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। बेहोशी की हालत में घर के पास छोड़कर भागे पीड़िता के अनुसार, घटना के बाद आरोपी उसे बेहोशी की हालत में घर के पास छोड़कर फरार हो गए। होश में आने के बाद उसने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिवार वालों की मदद से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने घटनास्थल से कपड़े भी बरामद किए हैं। मामले में फॉरेंसिक टीम भी जांच कर रही है। सदर अस्पताल में मेडिकल जांच बुधवार देर शाम पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए जमुई सदर अस्पताल लाया गया। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी धनिया सोरेन उर्फ दुर्गा का भी मेडिकल परीक्षण कराया। मीडिया से बातचीत में आरोपी ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उसे झूठा फंसाया गया है और उसकी कोई गलती नहीं है। पुलिस ने रात में ही की कार्रवाई मामले को लेकर जमुई के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने बताया कि मंगलवार रात मामला संज्ञान में आया था। महिला के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद उसी रात चिहरा थाना पुलिस और एसटीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। गांव में तनाव, लोगों में नाराजगी घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि महिला मजदूर के साथ हुई इस वारदात ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़िता को सुरक्षा, न्याय और सरकारी सहायता दी जाए। साथ ही दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाई जाए। पुलिस कई बिंदुओं पर कर रही जांच पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कई बिंदुओं पर की जा रही है। पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य और घटनास्थल से मिले सामान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल एक आरोपी गिरफ्त में है, जबकि दो अन्य फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस टीम उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।


