मन्नत उतारकर लौट रहे ग्रामीणों की पिकअप-ऑटो में भिड़ंत:बच्चे-महिलाएं सहित 10 घायल; अस्पताल में भर्ती, दो की हालत गंभीर

मन्नत उतारकर लौट रहे ग्रामीणों की पिकअप-ऑटो में भिड़ंत:बच्चे-महिलाएं सहित 10 घायल; अस्पताल में भर्ती, दो की हालत गंभीर

बुधवार देर रात बदनावर मार्ग पर एक सड़क हादसे में बच्चे और महिलाएं सहित 10 लोग घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब मन्नत उतारकर लौट रहे ग्रामीणों की पिकअप और एक ऑटो में भिड़ंत हो गई। गंभीर घायलों को उच्च केंद्र रेफर किया गया है। यह घटना सारंगी चौकी क्षेत्र के बदनावर मार्ग पर शराब दुकान के पास हुई। पिकअप (MP 11G 5790) और टाटा ऐस ऑटो (MP 45 ZG 1355) के बीच जोरदार टक्कर हुई। दोनों वाहनों में सवार करीब 10 लोग घायल हुए, जिनमें डेढ़ साल के मासूम बच्चे से लेकर बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया सूचना मिलते ही सारंगी चौकी प्रभारी दीपक देवरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को संभाला और इलाज के लिए तत्काल पेटलावद सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर दुर्गेश चौहान और डॉक्टर हिमांशु वैष्णव की टीम ने घायलों का इलाज किया। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में से एक बच्चे और एक महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद उच्च केंद्र रेफर किया जा रहा है। ग्रामीण बदनावर क्षेत्र के नाहरखेड़ा से पेटलावद के रामगढ़ में अपनी मन्नत उतारने गए थे। दिन भर धार्मिक कार्यक्रम संपन्न करने के बाद वे अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। हादसे में ये लोग घायल हुए हैं: कार्तिक पिता पवन खराड़ी (डेढ़), निवासी धामनोद, रतलाम सुगना पति मांगीलाल सिंगाड़ (55), निवासी खाराखेड़ी, रतलाम सुनीता पति भुवान खराड़ी (27), निवासी सैलाना, रतलाम भुला पति सुरेश गामड़ (25) निवासी नाहरखेड़ा, बदनावर सुनील पिता झितरा मेडा (22), निवासी मेलपाड़ा केसरपुरा, झाबुआ राहुल पिता जगदीश गामड़, निवासी नाहरखेड़ा, बदनावर बसंती पति प्रकाश गामड़ (35), निवासी नाहरखेड़ा, बदनावर जली पिता ईश्वर औसारी (14), निवासी नाहरखेड़ा, बदनावर विशाल पिता सुरेश गामड़ (14), निवासी नाहरखेड़ा, बदनावर शंकर पिता मांगीलाल गामड़ (50), निवासी नाहरखेड़ा, बदनावर

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *