लव मैरेज से नाराज भाई ने ली जीजा की जान:मुजफ्फरपुर में 7 दिन से था लापता; 4 फीट गड्ढे में दफन लाश पुलिस ने निकाली, आरोपी अरेस्ट

लव मैरेज से नाराज भाई ने ली जीजा की जान:मुजफ्फरपुर में 7 दिन से था लापता; 4 फीट गड्ढे में दफन लाश पुलिस ने निकाली, आरोपी अरेस्ट

मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह से नाराज साले ने बहनोई की हत्या कर शव को खेत में दफना दिया। पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर जेसीबी से खुदाई कर 4 फीट गड्ढे से शव बरामद किया है। फोन कर बुलाया, फिर रची हत्या की साजिश ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि साहेबगंज थाना क्षेत्र के अहियापुर बड़ा खुर्सेदा निवासी सुनील कुमार 15 अप्रैल की रात करीब 9 बजे स्कूटी से घर से निकले थे। पत्नी शिल्पी कुमारी को बताया था कि उनके भाई सुमंत कुमार ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया है। इसके बाद वह लापता हो गए। 17 अप्रैल को चकदरिया पुल के पास राघवा नदी किनारे उनकी स्कूटी बरामद हुई। इसके बाद पत्नी शिल्पी ने अपने भाई सुमंत और अन्य के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया। जांच में खुला हत्या का राज मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर केसरिया थाना क्षेत्र निवासी सुमंत कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। चौर में दफनाया था शव, जेसीबी से खुदाई आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम पूर्वी चंपारण के बिजधारी थाना क्षेत्र स्थित बगही चौर पहुंची। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जेसीबी से खुदाई कर शव बरामद किया गया। मौके पर एफएसएल टीम ने भी सबूत जुटाए। शव की पहचान मृतक की पत्नी शिल्पी कुमारी और अन्य परिजनों ने की। प्रेम विवाह से नाराज था परिवार पुलिस के अनुसार, शिल्पी कुमारी ने करीब ढाई साल पहले सुनील कुमार से प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक साल का बच्चा भी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अंतर्जातीय विवाह से नाराजगी के कारण सुमंत ने इस वारदात को अंजाम दिया। कई थानों की टीम रही मौजूद शव बरामदगी के दौरान केसरिया, बिजधारी और साहेबगंज थाना की पुलिस के साथ राजस्व अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। पूरे मामले में एफएसएल टीम ने भी जांच की। आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी पुलिस ने मुख्य आरोपी सुमंत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह से नाराज साले ने बहनोई की हत्या कर शव को खेत में दफना दिया। पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर जेसीबी से खुदाई कर 4 फीट गड्ढे से शव बरामद किया है। फोन कर बुलाया, फिर रची हत्या की साजिश ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि साहेबगंज थाना क्षेत्र के अहियापुर बड़ा खुर्सेदा निवासी सुनील कुमार 15 अप्रैल की रात करीब 9 बजे स्कूटी से घर से निकले थे। पत्नी शिल्पी कुमारी को बताया था कि उनके भाई सुमंत कुमार ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया है। इसके बाद वह लापता हो गए। 17 अप्रैल को चकदरिया पुल के पास राघवा नदी किनारे उनकी स्कूटी बरामद हुई। इसके बाद पत्नी शिल्पी ने अपने भाई सुमंत और अन्य के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया। जांच में खुला हत्या का राज मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर केसरिया थाना क्षेत्र निवासी सुमंत कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। चौर में दफनाया था शव, जेसीबी से खुदाई आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम पूर्वी चंपारण के बिजधारी थाना क्षेत्र स्थित बगही चौर पहुंची। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जेसीबी से खुदाई कर शव बरामद किया गया। मौके पर एफएसएल टीम ने भी सबूत जुटाए। शव की पहचान मृतक की पत्नी शिल्पी कुमारी और अन्य परिजनों ने की। प्रेम विवाह से नाराज था परिवार पुलिस के अनुसार, शिल्पी कुमारी ने करीब ढाई साल पहले सुनील कुमार से प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक साल का बच्चा भी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अंतर्जातीय विवाह से नाराजगी के कारण सुमंत ने इस वारदात को अंजाम दिया। कई थानों की टीम रही मौजूद शव बरामदगी के दौरान केसरिया, बिजधारी और साहेबगंज थाना की पुलिस के साथ राजस्व अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। पूरे मामले में एफएसएल टीम ने भी जांच की। आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी पुलिस ने मुख्य आरोपी सुमंत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *