मुजफ्फरपुर पुलिस ने हाईवे पर हथियार के बल पर लूटपाट और फायरिंग करने वाले गिरोह के एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गरहा थाना क्षेत्र के खालिदपुर से दबोचा गया, जिसके पास से एक पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की गई है। मामले का खुलासा सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। सिटी एसपी ने बताया कि 23 मार्च की सुबह विकास कुमार अपने घर मीनापुर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोकने की कोशिश की और बाइक व पैसे लूटने का प्रयास किया। जब बदमाश लूट में असफल रहे, तो उन्होंने विकास कुमार के पैर में गोली मार दी। घायल का इलाज कराया गया। विनीता सिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ टू टाउन विनीता सिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की।
इसी क्रम में पुलिस को इनपुट मिली कि गरहा थाना क्षेत्र के खालिदपुर निवासी मनीष कुमार इस घटना में शामिल है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि बाइक पर सवार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मुजफ्फरपुर पुलिस ने हाईवे पर हथियार के बल पर लूटपाट और फायरिंग करने वाले गिरोह के एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गरहा थाना क्षेत्र के खालिदपुर से दबोचा गया, जिसके पास से एक पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की गई है। मामले का खुलासा सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। सिटी एसपी ने बताया कि 23 मार्च की सुबह विकास कुमार अपने घर मीनापुर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोकने की कोशिश की और बाइक व पैसे लूटने का प्रयास किया। जब बदमाश लूट में असफल रहे, तो उन्होंने विकास कुमार के पैर में गोली मार दी। घायल का इलाज कराया गया। विनीता सिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ टू टाउन विनीता सिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की।
इसी क्रम में पुलिस को इनपुट मिली कि गरहा थाना क्षेत्र के खालिदपुर निवासी मनीष कुमार इस घटना में शामिल है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि बाइक पर सवार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


