मंडला में भाजपा नेता की गाड़ी से अवैध शराब जब्त:बिछिया मंडल महामंत्री बोले-किराए पर दिया था वाहन, शराब से कोई लेना-देना नहीं

मंडला में भाजपा नेता की गाड़ी से अवैध शराब जब्त:बिछिया मंडल महामंत्री बोले-किराए पर दिया था वाहन, शराब से कोई लेना-देना नहीं

मंडला जिले के बिछिया थाना पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने थाने के सामने एक बोलेरो वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें करीब 100 क्वार्टर शराब बरामद हुई। चालक पर मामला दर्ज वाहन चालक मनोज यादव के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वाहन मालिक को लेकर उठे सवाल जब्त की गई बोलेरो भाजपा के बिछिया मंडल महामंत्री नरेश सारवे की बताई जा रही है। इस बात के सामने आते ही मामला चर्चा में आ गया है। मालिक ने दी सफाई नरेश सारवे ने कहा है कि उन्होंने यह वाहन शंभू गुप्ता को निजी उपयोग के लिए किराए पर दिया था और शराब से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने इस मामले में पुलिस से शिकायत भी की है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक बोलेरो में शराब के कार्टन लोड करते दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वही वाहन है जिसे पुलिस ने पकड़ा है। ठेकेदार की भूमिका की जांच घटना के बाद शराब ठेकेदार की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस अब जब्त शराब के बैच नंबर के आधार पर उसके स्रोत की जांच कर रही है। बिना परमिट कार्रवाई तय एसपी रजत सकलेचा ने कहा कि शराब के परिवहन के लिए ट्रांजिट परमिट जरूरी होता है। अगर परमिट नहीं मिला, तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *