पठानकोट में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत:रावी एक्सप्रेस की चपेट में आया 19 वर्षीय उत्तर प्रदेश का युवक, नलवा ब्रिज के पास हुआ हादसा

पठानकोट में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत:रावी एक्सप्रेस की चपेट में आया 19 वर्षीय उत्तर प्रदेश का युवक, नलवा ब्रिज के पास हुआ हादसा

पठानकोट में ट्रेन की चपेट में आकर 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब पठानकोट से अमृतसर जा रही रावी एक्सप्रेस नलवा ब्रिज पार कर रही थी। अचानक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और मौजूदा समय में परिवार के साथ शहर के सलारिया नगर में रह रहा था। जीआरपी पठानकोट ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा परिवार को सूचना दी है। बुधवार दोपहर को हुआ हादसा
हादसा बुधवार दोपहर को ध्रुव पार्क के पास नलवा ब्रिज के पास हुआ। जीआरपी चौकी भरोली जंक्शन के प्रभारी एएसआई अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन (14634) पठानकोट से अमृतसर जा रही थी। जब ट्रेन दोपहर 02:20 पर नलवा पुल को पार कर रही थी तो उक्त युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसकी मौके पर मौत हो गई। पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है युवक
जीआरपी चौकी भरोली जंक्शन के प्रभारी एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान रवि कुमार (19) निवासी गांव करेली, जिला पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक का परिवार शहर के सलारिया क्षेत्र में स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में रहता है। युवक अभी कुंवारा है और अपने माता-पिता के साथ रह रहा था।
जीआरपी ने मामले की जांच शुरू
एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि मृतक रवि लेबर का काम करता था और किसी काम से भरोली आया था। बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *