Divyanka Sirohi Last Post: बीते मंगलवार (21 अप्रैल) का दिन हरियाणवी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए दुखों का पड़ाह लेकर आया। इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर आयी है कि पॉपुलर हरियाणवी दिव्यांका सिरोही का बीती रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वो मात्र 30 साल की थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार दिल का दौरा पड़ने के चलते उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल के जाय गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उनको मृत घोषित कर दिया। इस खबर से पूरी हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्रीमें शोक की लहार दौड़ गई है।
दिव्यांका सिरोही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं और अब उनकी डेथ की खबर के बाद से लोग उनकी आखिरी पोस्ट पर कमेंट कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
दिव्यांका सिरोही की लास्ट पोस्ट (Divyanka Sirohi Last Post)
बता दें कि दिव्यांका सिरोही ने ये आखिरी पोस्ट पिछले महीने 19 मार्च को की थी, जिसमें वो एक नीले रंग के सूट जिस पर सफ़ेद रंग के फूल बने हुए हैं। इस वीडियो पोस्ट में वो श्री राधा राधा गाने पर घूमती नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर उनके चाहने वाले कमेंट कर उनका याद कर रहे हैं। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं कि अब ये हमारे बीच नहीं रहीं, तो वहीं, कुछ उनकी खूबसूरती की तारीफ़ करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि जब दिव्यांका ने ये पोस्ट अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था तब उनके फैंस उनको ड्रीम गर्ल बता रहे थे।


