SSC Stenographer Final Vacancy List 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा 2026 के लिए फाइनल वैकेंसी की लिस्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। आयोग ने साल 2026 की दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं, स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी के पदों की संख्या में इजाफा कर दिया है। पदों की संख्या बढ़ने से अब प्रतियोगिता में शामिल उम्मीदवारों के चयन की संभावनाएं पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई हैं। आयोग ने इस संबंध में अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर विस्तृत नोटिस जारी कर दिया है।
SSC Stenographer Revised Posts 2026: किन पदों पर हुई बढ़ोतरी?
एसएससी द्वारा जारी नए आंकड़ों के मुताबिक, स्टेनोग्राफर की दोनों ही कैटेगरी में रिक्तियों की संख्या को संशोधित किया गया है। इस साल कुल 1,715 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी:
- स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’: कुल 232 रिक्तियां।
- स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘डी’: कुल 1,483 रिक्तियां।
SSC Latest Job Notification 2026: कैंडिडेट्स को मिलेगा सीधा लाभ
पदों की संख्या बढ़ने का सीधा असर परीक्षा की कट-ऑफ पर भी पड़ सकता है। जानकारों का मानना है कि रिक्तियां बढ़ने से मेरिट लिस्ट में थोड़ी गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे उन उम्मीदवारों को भी मौका मिलेगा जो कुछ अंकों से चयन से चूक जाते थे। आयोग ने साफ किया है कि, यह संशोधन अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों से प्राप्त नई मांग (Requisition) के आधार पर किया गया है।
SSC Recruitment 2026: सिलेक्शन प्रोसेस
एसएससी स्टेनोग्राफर और सिलेक्शन पोस्ट के लिए चयन प्रक्रिया के अलग-अलग चरण आयोजित किए जाते हैं। इसमें लिखित परीक्षा (CBT) के बाद पद की आवश्यकता के हिसाब से स्किल टेस्ट, स्टेनोग्राफी टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) शामिल होता है। पदों में बढ़ोतरी के बाद अब आयोग जल्द ही आगामी चरणों का शेड्यूल और परिणामों से जुड़ी अपडेट साझा करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए नियमित रूप से एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें।


