धार: भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका:महिला आरक्षण के समर्थन में प्रदर्शन, विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप

धार: भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका:महिला आरक्षण के समर्थन में प्रदर्शन, विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप

धार। शहर के मोहन टॉकीज चौराहे पर बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने महिला आरक्षण के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन कर विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में भाजयुमो पदाधिकारी, कार्यकर्ता और महिला मोर्चा की सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में महिला आरक्षण कानून को जल्द लागू करने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने 2023 में महिला आरक्षण से जुड़ा महत्वपूर्ण कानून पारित किया है, लेकिन विपक्ष इस मुद्दे पर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है। उनका आरोप था कि कांग्रेस समेत अन्य दल इसे राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। तीन तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन… ‘महिलाओं को मिलेगा मजबूत प्रतिनिधित्व’
कार्यकर्ताओं ने इसे महिलाओं को राजनीति और निर्णय प्रक्रिया में मजबूत भागीदारी देने वाला ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस पर विवाद खड़ा करने के बजाय इसे जल्द लागू किया जाना चाहिए, ताकि महिलाओं को उनका अधिकार मिल सके। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के फैसले के समर्थन में नारे लगे और विपक्ष के खिलाफ आक्रोश जताया गया। उल्लेखनीय है कि महिला आरक्षण को लेकर देशभर में सियासी माहौल गर्म है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *