जामताड़ा में पेड़ से टकराई बाइक, युवक मरा:रिश्तेदार के घर से लौट रहा था युवक, बेकाबू बाइक नहीं संभाल सका, मौके पर मौत

जामताड़ा में पेड़ से टकराई बाइक, युवक मरा:रिश्तेदार के घर से लौट रहा था युवक, बेकाबू बाइक नहीं संभाल सका, मौके पर मौत

जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक की जान चली गई। घटना भगाबांध गांव के पास रात करीब 11:30 बजे हुई, जब बाइक सवार रामकिशन मुर्मू अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कुरता पंचायत के कोरमोई गांव निवासी रामकिशन मुर्मू उर्फ किशोर के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। रिश्तेदार के घर से लौट रहा था युवक जानकारी के अनुसार, रामकिशन अपने एक रिश्तेदार के घर से बाइक (जेएच 10 एएन 9059) से देर रात अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान भगाबांध गांव के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को तत्काल नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की वजह तेज रफ्तार या संतुलन बिगड़ना माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पिता तमिलनाडू में करते हैं मजदूरी रामकिशन मुर्मू का पारिवारिक हालात भी बेहद मार्मिक हैं। वार्ड सदस्य प्रतिनिधि कृष्ण सोरेन ने बताया कि उसके पिता तमिलनाडु में मजदूरी करते हैं, जबकि उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका है। तीन भाइयों में सबसे बड़ा होने के कारण परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। वह पंडाल का काम कर अपने छोटे भाइयों का भरण-पोषण करता था। हाल ही में उसने मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक की जान चली गई। घटना भगाबांध गांव के पास रात करीब 11:30 बजे हुई, जब बाइक सवार रामकिशन मुर्मू अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कुरता पंचायत के कोरमोई गांव निवासी रामकिशन मुर्मू उर्फ किशोर के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। रिश्तेदार के घर से लौट रहा था युवक जानकारी के अनुसार, रामकिशन अपने एक रिश्तेदार के घर से बाइक (जेएच 10 एएन 9059) से देर रात अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान भगाबांध गांव के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को तत्काल नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की वजह तेज रफ्तार या संतुलन बिगड़ना माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पिता तमिलनाडू में करते हैं मजदूरी रामकिशन मुर्मू का पारिवारिक हालात भी बेहद मार्मिक हैं। वार्ड सदस्य प्रतिनिधि कृष्ण सोरेन ने बताया कि उसके पिता तमिलनाडु में मजदूरी करते हैं, जबकि उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका है। तीन भाइयों में सबसे बड़ा होने के कारण परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। वह पंडाल का काम कर अपने छोटे भाइयों का भरण-पोषण करता था। हाल ही में उसने मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *