जमुई शहर में 15 वर्षीय छात्रा के अपहरण और रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिवार ने मंगलवार शाम महिला थाने में हरला गांव निवासी मनीष कुमार और उसके दो सहयोगियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। यह घटना 15 अप्रैल की बताई जा रही है। छात्रा की मां के अनुसार, उनकी बेटी अपनी छोटी बहन के साथ जमुई बाजार किताब लेने गई थी। किताब खरीदने के बाद लौटते समय महिसौड़ी चौक पर मनीष और उसके दो साथियों ने दो बाइक पर आकर पहले छोटी बहन को जबरन बैठा लिया। इसके बाद, बड़ी बेटी को धमकी देकर गाड़ी में बैठाया और लखीसराय ले गए। होटल में रेप कर बनाया वीडियो लखीसराय में दोनों बहन को होटल ले गए। छोटी बहन को जान से मारने की धमकी देकर बाहर बैठा दिया। वहीं मनीष ने बड़ी बहन को होटल के एक कमरे में ले जाकर रेप किया। इस दौरान दुष्कर्म का लाइव वीडियो भी बनाया गया। आरोपी ने छात्रा को घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। इसी डर से छात्रा ने परिवार को कुछ नहीं बताया। जब आरोपी मनीष ने वीडियो वायरल किया, तब इस घटना की जानकारी परिजनों को हुई। 2 बार पहले भी कर चुका छेड़खानी परिजनों ने यह भी बताया कि आरोपी मनीष पहले भी छात्रा के साथ दो बार छेड़खानी कर चुका था। जब छात्रा पढ़ने के लिए दूसरे गांव जाती थी, तब मनीष उसे परेशान करता था। छात्रा की शिकायत पर दो बार मनीष के परिवार वालों से भी शिकायत की गई थी, लेकिन उसने अपनी हरकतों में सुधार नहीं किया। एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जाएगा। पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, उसके फरार साथियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। जमुई शहर में 15 वर्षीय छात्रा के अपहरण और रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिवार ने मंगलवार शाम महिला थाने में हरला गांव निवासी मनीष कुमार और उसके दो सहयोगियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। यह घटना 15 अप्रैल की बताई जा रही है। छात्रा की मां के अनुसार, उनकी बेटी अपनी छोटी बहन के साथ जमुई बाजार किताब लेने गई थी। किताब खरीदने के बाद लौटते समय महिसौड़ी चौक पर मनीष और उसके दो साथियों ने दो बाइक पर आकर पहले छोटी बहन को जबरन बैठा लिया। इसके बाद, बड़ी बेटी को धमकी देकर गाड़ी में बैठाया और लखीसराय ले गए। होटल में रेप कर बनाया वीडियो लखीसराय में दोनों बहन को होटल ले गए। छोटी बहन को जान से मारने की धमकी देकर बाहर बैठा दिया। वहीं मनीष ने बड़ी बहन को होटल के एक कमरे में ले जाकर रेप किया। इस दौरान दुष्कर्म का लाइव वीडियो भी बनाया गया। आरोपी ने छात्रा को घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। इसी डर से छात्रा ने परिवार को कुछ नहीं बताया। जब आरोपी मनीष ने वीडियो वायरल किया, तब इस घटना की जानकारी परिजनों को हुई। 2 बार पहले भी कर चुका छेड़खानी परिजनों ने यह भी बताया कि आरोपी मनीष पहले भी छात्रा के साथ दो बार छेड़खानी कर चुका था। जब छात्रा पढ़ने के लिए दूसरे गांव जाती थी, तब मनीष उसे परेशान करता था। छात्रा की शिकायत पर दो बार मनीष के परिवार वालों से भी शिकायत की गई थी, लेकिन उसने अपनी हरकतों में सुधार नहीं किया। एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जाएगा। पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, उसके फरार साथियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।


