‘7 साल पहले बंगाल में पहली शादी की। शौक पूरा नहीं हुआ तो पहले पति को छोड़ दिया। 2 साल पहले पटना के लड़के से दूसरी शादी की। दूसरे पति से भी जब इच्छाएं पूरी नहीं हुई तो नौकरी की तलाश शुरू की। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक महिला से मुलाकात हुई। महिला ने मुझे अपने झांसे में लिया और मेरे शौक पूरे करने लगी। बदले में एक दिन उसने मुझे देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया। धीरे-धीरे जब मेरे शौक पूरे होने लगे तो मैं कॉल गर्ल बन गई। मेरे पति को भी इसकी जानकारी है।’ पश्चिम बंगाल की रहने वाली 25 साल की महिला की ये कहानी है, जिसे रविवार को बेगूसराय के एक होटल से एक कस्टमर के साथ देह व्यापार के आरोप में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। शहर के सुभाष चौक स्थित होटल गणपति में पुलिस की छापेमारी में देह व्यापार का खुलासा हुआ था। कार्रवाई के दौरान होटल मैनेजर, महिला और उसके साथ मौजूद कस्टमर को गिरफ्तार किया गया। दरअसल, प्रशासन को इनपुट मिला था कि जिला मुख्यालय में सुभाष चौक के समीप स्थित गणपति होटल में देहव्यापार होता है। यहां बाहर से कॉल गर्ल बुलाई जाती है। होटल में कोई रजिस्टर भी मेंटन नहीं किया जाता है। सूचना मिलते ही सदर एसडीओ अनिल कुमार एवं डीएसपी आनंद कुमार पांडेय महिला मजिस्ट्रेट और महिला थाना के साथ 20 रुम वाले गणपति होटल पहुंचे थे। देहव्यापार के आरोप में पकड़ी गई महिला ने अपनी क्या कहानी बताई? पुलिस को महिला के मोबाइल से क्या-क्या मिला? पूरे मामले पर पुलिस का क्या कहना है? पढ़िए पूरी रिपोर्ट। सबसे पहले जानिए, देहव्यापार के आरोप में पकड़ी गई महिला की कहानी नाम न छापने की शर्त पर महिला से पूछताछ करने वाली एक महिला पुलिसकर्मी ने पकड़ी गई महिला की पूरी कहानी दैनिक भास्कर को बताई। उसने बताया कि आंचल अधिकारी (काल्पनिक नाम) की शादी करीब 7 साल पहले पश्चिम बंगाल के उत्तर परगना जिला स्थित दतपुकर थाना क्षेत्र के बारहसात के रहने वाले उत्तम विश्वास से हुई, जिससे एक बच्चा भी हुआ। करीब ढाई साल पहले आंचल एक शादी समारोह पटना आई थी। इसी में उसकी मुलाकात राहुल नाम के एक युवक से हो गई, दोनों में नंबर का आदान-प्रदान हुआ तो लंबी बातें होने लगी। इसके बाद करीब 2 साल पहले पूजा अपने 6 साल के बेटे के साथ भाग कर पटना आ गई और मंदिर में लव मैरिज कर राहुल के साथ रहने लगी। वहीं, घरवालों के डर से राहुल ने उसे मंदिरी गली स्थित घर में नहीं रखा, बल्कि पटना में ही जीरोमाइल के नजदीक एक किराए के कमरे में रखने लगा। ‘पहले पति ने शौक पूरा नहीं किया, सोचा राहुल ऐश से रखेगा’ आंचल ने सोचा था कि पहले पति ने उसके शौक को पूरा नहीं किया, दूसरे पति के साथ वो अपने हर शौक पूरा करेगी, ऐश से रहेगी। लेकिन राहुल मात्र 14 हजार कमाता था, जिससे सभी इच्छा और शौक को पूरा करना संभव नहीं था। आंचल नौकरी की तलाश में थी। इसी दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से आंचल एक महिला के संपर्क में आई। महिला ने आंचल को अपना दोस्त बनाया और अपने पैसे से आंचल को नए-नए महंगे कपड़े खरीदवाए। फिर अच्छे ब्रांड का एंड्राइड मोबाइल दिलाया। इसके बाद महिला ने आंचल को अपने झांसे में लेकर देहव्यापार के दलदल में धकेल दिया। जब देहव्यापार से कमाए गए पैसे से आंचल का शौक पूरा होने लगा तो वो पैसे के लिए कॉल गर्ल बन गई। आंचल पिछले एक साल से कॉल गर्ल का काम करने लगी। बेटे को हॉस्टल में शिफ्ट कर दिया था। पति राहुल काम पर जाता था तो इधर वो अपने धंधे में लग जाती थी। पटना से बाहर जाने के लिए वो अलग-अलग तरह का बहाना बनाती थी। पुलिस को आंचल के मोबाइल में कई लड़कियों की तस्वीरें मिलीं जब आंचल के मोबाइल को पुलिस ने सर्च किया तो अलग-अलग नंबरों पर व्हाट्सएप के माध्यम से कई लड़कियों के फोटो भेजे जाने के सबूत मिले। लड़कियों का फोटो भेजने के संबंध में आंचल ने पुलिस को बताया कि वो सिर्फ खुद के देह का धंधा ही नहीं करती है, बल्कि लड़की सप्लाई करने का भी काम करती है। शनिवार को बेगूसराय के होटल में मिलने की डील हुई तो उसने अपने पति को दोस्त के साथ बाहर जाने की बात कही। पति ने काफी रोका, लेकिन बच्चे को छोड़ दिया और पति से झगड़ा कर शनिवार की शाम में बेगूसराय आ गई। यहां पहले से तय जगह सुभाष चौक के पास स्थित गणपति होटल पहुंची। जहां वो पटना जिला की बख्तियारपुर के थाना क्षेत्र स्थित सरैया गांव के रहने वाले विजय तांती के बेटे विक्की कुमार नाम के ग्राहक के साथ कमरे में बंद हो गई। छापेमारी में पकड़ी गई तो पति से कहा- पुलिस के चक्कर में फंस गई हूं इधर, रविवार को पुलिस अचानक छापेमारी करने आंचल के कमरे में पहुंची और आंचल को कस्टमर के साथ पकड़ा तो उसने पति राहुल को कॉल किया और कहा कि मैं बेगूसराय के एक होटल में हूं, पुलिस के चक्कर में पड़ गई हूं। राहुल जब बेगूसराय पहुंचा तब उसे पूरे घटनाक्रम की मिली। अब वो पत्नी का जमानत कराने के लिए चक्कर लगा रहा है। रविवार की देर शाम बेगूसराय पहुंचने पर उसने काफी प्रयास किया कि पुलिस उसकी पत्नी को छोड़ दे। लेकिन पुलिस ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग और देह व्यापार की धाराओं में आंचल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ‘होटल में महिलाओं को बुलाकर देहव्यापार की सूचना मिली थी’ सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि सुभाष चौक के पास स्थित होटल गणपति में ह्यूमन ट्रैफिकिंग की सूचना मिली थी। बाहर से महिलाओं को बुलाकर अवैध कारोबार कराया जाने की सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। एक महिला और कस्टमर को पकड़ा गया, उसकी एंट्री होटल के रजिस्टर में नहीं थी। आपत्तिजनक सामान कमरे से बरामद किया गया। पुलिस ने मानव तस्करी और देह व्यापार के इस मामले में कॉल गर्ल, उसके ग्राहक विक्की कुमार और होटल के स्टाफ सोना कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस मामले में जानकारी लेने पर वकील और भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि धारा- 143(2) एवं 144 (2) में 7 साल की सजा का प्रावधान है। ये सजा 10 साल तक भी हो सकती है। अन्य धाराओं में 2 साल तक की सजा का प्रावधान है। ‘7 साल पहले बंगाल में पहली शादी की। शौक पूरा नहीं हुआ तो पहले पति को छोड़ दिया। 2 साल पहले पटना के लड़के से दूसरी शादी की। दूसरे पति से भी जब इच्छाएं पूरी नहीं हुई तो नौकरी की तलाश शुरू की। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक महिला से मुलाकात हुई। महिला ने मुझे अपने झांसे में लिया और मेरे शौक पूरे करने लगी। बदले में एक दिन उसने मुझे देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया। धीरे-धीरे जब मेरे शौक पूरे होने लगे तो मैं कॉल गर्ल बन गई। मेरे पति को भी इसकी जानकारी है।’ पश्चिम बंगाल की रहने वाली 25 साल की महिला की ये कहानी है, जिसे रविवार को बेगूसराय के एक होटल से एक कस्टमर के साथ देह व्यापार के आरोप में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। शहर के सुभाष चौक स्थित होटल गणपति में पुलिस की छापेमारी में देह व्यापार का खुलासा हुआ था। कार्रवाई के दौरान होटल मैनेजर, महिला और उसके साथ मौजूद कस्टमर को गिरफ्तार किया गया। दरअसल, प्रशासन को इनपुट मिला था कि जिला मुख्यालय में सुभाष चौक के समीप स्थित गणपति होटल में देहव्यापार होता है। यहां बाहर से कॉल गर्ल बुलाई जाती है। होटल में कोई रजिस्टर भी मेंटन नहीं किया जाता है। सूचना मिलते ही सदर एसडीओ अनिल कुमार एवं डीएसपी आनंद कुमार पांडेय महिला मजिस्ट्रेट और महिला थाना के साथ 20 रुम वाले गणपति होटल पहुंचे थे। देहव्यापार के आरोप में पकड़ी गई महिला ने अपनी क्या कहानी बताई? पुलिस को महिला के मोबाइल से क्या-क्या मिला? पूरे मामले पर पुलिस का क्या कहना है? पढ़िए पूरी रिपोर्ट। सबसे पहले जानिए, देहव्यापार के आरोप में पकड़ी गई महिला की कहानी नाम न छापने की शर्त पर महिला से पूछताछ करने वाली एक महिला पुलिसकर्मी ने पकड़ी गई महिला की पूरी कहानी दैनिक भास्कर को बताई। उसने बताया कि आंचल अधिकारी (काल्पनिक नाम) की शादी करीब 7 साल पहले पश्चिम बंगाल के उत्तर परगना जिला स्थित दतपुकर थाना क्षेत्र के बारहसात के रहने वाले उत्तम विश्वास से हुई, जिससे एक बच्चा भी हुआ। करीब ढाई साल पहले आंचल एक शादी समारोह पटना आई थी। इसी में उसकी मुलाकात राहुल नाम के एक युवक से हो गई, दोनों में नंबर का आदान-प्रदान हुआ तो लंबी बातें होने लगी। इसके बाद करीब 2 साल पहले पूजा अपने 6 साल के बेटे के साथ भाग कर पटना आ गई और मंदिर में लव मैरिज कर राहुल के साथ रहने लगी। वहीं, घरवालों के डर से राहुल ने उसे मंदिरी गली स्थित घर में नहीं रखा, बल्कि पटना में ही जीरोमाइल के नजदीक एक किराए के कमरे में रखने लगा। ‘पहले पति ने शौक पूरा नहीं किया, सोचा राहुल ऐश से रखेगा’ आंचल ने सोचा था कि पहले पति ने उसके शौक को पूरा नहीं किया, दूसरे पति के साथ वो अपने हर शौक पूरा करेगी, ऐश से रहेगी। लेकिन राहुल मात्र 14 हजार कमाता था, जिससे सभी इच्छा और शौक को पूरा करना संभव नहीं था। आंचल नौकरी की तलाश में थी। इसी दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से आंचल एक महिला के संपर्क में आई। महिला ने आंचल को अपना दोस्त बनाया और अपने पैसे से आंचल को नए-नए महंगे कपड़े खरीदवाए। फिर अच्छे ब्रांड का एंड्राइड मोबाइल दिलाया। इसके बाद महिला ने आंचल को अपने झांसे में लेकर देहव्यापार के दलदल में धकेल दिया। जब देहव्यापार से कमाए गए पैसे से आंचल का शौक पूरा होने लगा तो वो पैसे के लिए कॉल गर्ल बन गई। आंचल पिछले एक साल से कॉल गर्ल का काम करने लगी। बेटे को हॉस्टल में शिफ्ट कर दिया था। पति राहुल काम पर जाता था तो इधर वो अपने धंधे में लग जाती थी। पटना से बाहर जाने के लिए वो अलग-अलग तरह का बहाना बनाती थी। पुलिस को आंचल के मोबाइल में कई लड़कियों की तस्वीरें मिलीं जब आंचल के मोबाइल को पुलिस ने सर्च किया तो अलग-अलग नंबरों पर व्हाट्सएप के माध्यम से कई लड़कियों के फोटो भेजे जाने के सबूत मिले। लड़कियों का फोटो भेजने के संबंध में आंचल ने पुलिस को बताया कि वो सिर्फ खुद के देह का धंधा ही नहीं करती है, बल्कि लड़की सप्लाई करने का भी काम करती है। शनिवार को बेगूसराय के होटल में मिलने की डील हुई तो उसने अपने पति को दोस्त के साथ बाहर जाने की बात कही। पति ने काफी रोका, लेकिन बच्चे को छोड़ दिया और पति से झगड़ा कर शनिवार की शाम में बेगूसराय आ गई। यहां पहले से तय जगह सुभाष चौक के पास स्थित गणपति होटल पहुंची। जहां वो पटना जिला की बख्तियारपुर के थाना क्षेत्र स्थित सरैया गांव के रहने वाले विजय तांती के बेटे विक्की कुमार नाम के ग्राहक के साथ कमरे में बंद हो गई। छापेमारी में पकड़ी गई तो पति से कहा- पुलिस के चक्कर में फंस गई हूं इधर, रविवार को पुलिस अचानक छापेमारी करने आंचल के कमरे में पहुंची और आंचल को कस्टमर के साथ पकड़ा तो उसने पति राहुल को कॉल किया और कहा कि मैं बेगूसराय के एक होटल में हूं, पुलिस के चक्कर में पड़ गई हूं। राहुल जब बेगूसराय पहुंचा तब उसे पूरे घटनाक्रम की मिली। अब वो पत्नी का जमानत कराने के लिए चक्कर लगा रहा है। रविवार की देर शाम बेगूसराय पहुंचने पर उसने काफी प्रयास किया कि पुलिस उसकी पत्नी को छोड़ दे। लेकिन पुलिस ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग और देह व्यापार की धाराओं में आंचल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ‘होटल में महिलाओं को बुलाकर देहव्यापार की सूचना मिली थी’ सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि सुभाष चौक के पास स्थित होटल गणपति में ह्यूमन ट्रैफिकिंग की सूचना मिली थी। बाहर से महिलाओं को बुलाकर अवैध कारोबार कराया जाने की सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। एक महिला और कस्टमर को पकड़ा गया, उसकी एंट्री होटल के रजिस्टर में नहीं थी। आपत्तिजनक सामान कमरे से बरामद किया गया। पुलिस ने मानव तस्करी और देह व्यापार के इस मामले में कॉल गर्ल, उसके ग्राहक विक्की कुमार और होटल के स्टाफ सोना कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस मामले में जानकारी लेने पर वकील और भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि धारा- 143(2) एवं 144 (2) में 7 साल की सजा का प्रावधान है। ये सजा 10 साल तक भी हो सकती है। अन्य धाराओं में 2 साल तक की सजा का प्रावधान है।


