‘बेटी ने मुझे 10 दिन पहले मुझे कॉल किया था। उसने कहा कि मेरे साथ ससुराल में मारपीट की जा रही है। पति, सास-ससुर दहेज के रूप में 4 लाख रुपए, 3 भर गोल्ड मांग रहे हैं। मेरी बेटी 2 महीने की प्रेग्नेंट है। मुझे आशंका है कि मेरी बेटी की या तो हत्या कर दी गई है, या उसे गायब कर दिया गया है या कही बेच दिया गया है। मेरी बेटी को जिंदा या मुर्दा किसी भी हाल में सामने लाया जाए।’ दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र के अहियारी पंचायत की रहने वाली महिला ने दैनिक भास्कर से बातचीत में ये बातें कही है। दरअसल, शिकायत करने वाली महिला की नाबालिग बेटी ने चार महीने पहले पड़ोस के एक लड़के से लव मैरिज की थी। शादी के बाद लड़की के घरवालों ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। लड़की की मां के मुताबिक, 10 दिन पहले बेटी का कॉल आया था। फिर चार दिन पहले लड़के के दादा ने मेरे पति को कॉल कर कहा कि आपकी बेटी नहीं मिल रही है। मुझे मेरी बेटी के साथ अनहोनी की आशंका है। नाबालिग की प्रेम कहानी क्या है? लड़की की मां ने दामाद और उसके परिजन पर और क्या आरोप लगाए हैं? पुलिस का इस पूरे मामले पर क्या कहना है? पढ़िए पूरी रिपोर्ट। सबसे पहले लड़की की अफेयर और शादी की कहानी जानिए 17 साल की लड़की की मां के मुताबिक, मेरी बेटी जिस स्कूल में पढ़ती थी, उसी स्कूल के 12वीं के छात्र से उसका 2 साल से अफेयर था। लड़का अलग जाति का था और हम लोगों की जाति अलग है। जब बेटी ने अपने अफेयर और शादी के बारे में बताया, तो शुरुआत में हम लोगों ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया। लड़की की मां ने बताया कि इनकार के बाद बेटी अपने प्रेमी के साथ 22 दिसंबर 2025 को घर से भाग गई। बेटी जिस दिन घर छोड़कर गई, उसी दिन उसने अपने प्रेमी से कमतौल स्थित हनुमान मंदिर में शादी कर ली। हम लोगों को जब ये बात पता चली तो मैं अपने पति के साथ लड़के के घर गई। तब पता चला कि लड़का मेरी बेटी को लेकर किसी दूसरे राज्य में चला गया है। हालांकि, बेटी के इस रिश्ते को हम लोगों ने स्वीकार कर लिया और लड़के के परिजन से कहा कि दोनों दूसरे राज्य में गए हैं, उन्हें परेशानी होगी, इसलिए उन्हें घर बुला लीजिए। बेटी ने कॉल कर कहा- पति, सास-ससुर मेरी पिटाई कर रहे हैं नाबालिग की मां ने कहा कि घर छोड़कर जाने के बाद पहली बार 10 दिन पहले बेटी ने मुझे कॉल किया। पहले हाल समाचार लिया। मैंने पूछा तो उसने बताया कि मैं दो महीने की प्रेग्नेंट हूं। फिर उसने बताया कि शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक था, लेकिन अब पति राजन कुमार, सास वीणा देवी और ससुर विनय राय मेरे साथ दहेज के लिए मारपीट कर रहे हैं। महिला ने बताया कि मैंने ये बात अपने पति को बताई। हम लोगों ने सोचा कि कुछ दिन बाद बेटी को अपने घर लेकर आ जाएंगे और दहेज के बारे में भी बात कर लेंगे। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 5 बजे राजन के दादा तेजू यादव ने मेरे पति को कॉल किया। उन्होंने मेरे पति से पूछा कि आपकी बेटी घर आई है क्या? मेरे पति ने जब पूछा कि क्या हुआ है, तो राजन के दादा ने बताया कि आपकी बेटी घर से गायब है, उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। नाबालिग के पिता ने कहा- पता नहीं, मेरी बेटी के साथ क्या हुआ है? लड़की के पिता ने बताया कि आरोपी राजन चार महीने पहले मेरी बेटी को बहला-फुसलाकर मेरे घर से ले गया था। आरोपी का घर मेरे घर से 500 मीटर दूर है। उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मेरी बेटी के साथ क्या हुआ होगा। मुझे डर है कि कहीं उसे मार तो नहीं दिया गया या कहीं बेच तो नहीं दिया। कमतौल थाना के SHO बोले- नाबालिग के परिजन के आवेदन पर केस दर्ज वहीं, कमतौल एसडीपीओ सदर-2 शुभेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि दहेज उत्पीड़न और युवती के गायब होने के मामले में पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। ‘बेटी ने मुझे 10 दिन पहले मुझे कॉल किया था। उसने कहा कि मेरे साथ ससुराल में मारपीट की जा रही है। पति, सास-ससुर दहेज के रूप में 4 लाख रुपए, 3 भर गोल्ड मांग रहे हैं। मेरी बेटी 2 महीने की प्रेग्नेंट है। मुझे आशंका है कि मेरी बेटी की या तो हत्या कर दी गई है, या उसे गायब कर दिया गया है या कही बेच दिया गया है। मेरी बेटी को जिंदा या मुर्दा किसी भी हाल में सामने लाया जाए।’ दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र के अहियारी पंचायत की रहने वाली महिला ने दैनिक भास्कर से बातचीत में ये बातें कही है। दरअसल, शिकायत करने वाली महिला की नाबालिग बेटी ने चार महीने पहले पड़ोस के एक लड़के से लव मैरिज की थी। शादी के बाद लड़की के घरवालों ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। लड़की की मां के मुताबिक, 10 दिन पहले बेटी का कॉल आया था। फिर चार दिन पहले लड़के के दादा ने मेरे पति को कॉल कर कहा कि आपकी बेटी नहीं मिल रही है। मुझे मेरी बेटी के साथ अनहोनी की आशंका है। नाबालिग की प्रेम कहानी क्या है? लड़की की मां ने दामाद और उसके परिजन पर और क्या आरोप लगाए हैं? पुलिस का इस पूरे मामले पर क्या कहना है? पढ़िए पूरी रिपोर्ट। सबसे पहले लड़की की अफेयर और शादी की कहानी जानिए 17 साल की लड़की की मां के मुताबिक, मेरी बेटी जिस स्कूल में पढ़ती थी, उसी स्कूल के 12वीं के छात्र से उसका 2 साल से अफेयर था। लड़का अलग जाति का था और हम लोगों की जाति अलग है। जब बेटी ने अपने अफेयर और शादी के बारे में बताया, तो शुरुआत में हम लोगों ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया। लड़की की मां ने बताया कि इनकार के बाद बेटी अपने प्रेमी के साथ 22 दिसंबर 2025 को घर से भाग गई। बेटी जिस दिन घर छोड़कर गई, उसी दिन उसने अपने प्रेमी से कमतौल स्थित हनुमान मंदिर में शादी कर ली। हम लोगों को जब ये बात पता चली तो मैं अपने पति के साथ लड़के के घर गई। तब पता चला कि लड़का मेरी बेटी को लेकर किसी दूसरे राज्य में चला गया है। हालांकि, बेटी के इस रिश्ते को हम लोगों ने स्वीकार कर लिया और लड़के के परिजन से कहा कि दोनों दूसरे राज्य में गए हैं, उन्हें परेशानी होगी, इसलिए उन्हें घर बुला लीजिए। बेटी ने कॉल कर कहा- पति, सास-ससुर मेरी पिटाई कर रहे हैं नाबालिग की मां ने कहा कि घर छोड़कर जाने के बाद पहली बार 10 दिन पहले बेटी ने मुझे कॉल किया। पहले हाल समाचार लिया। मैंने पूछा तो उसने बताया कि मैं दो महीने की प्रेग्नेंट हूं। फिर उसने बताया कि शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक था, लेकिन अब पति राजन कुमार, सास वीणा देवी और ससुर विनय राय मेरे साथ दहेज के लिए मारपीट कर रहे हैं। महिला ने बताया कि मैंने ये बात अपने पति को बताई। हम लोगों ने सोचा कि कुछ दिन बाद बेटी को अपने घर लेकर आ जाएंगे और दहेज के बारे में भी बात कर लेंगे। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 5 बजे राजन के दादा तेजू यादव ने मेरे पति को कॉल किया। उन्होंने मेरे पति से पूछा कि आपकी बेटी घर आई है क्या? मेरे पति ने जब पूछा कि क्या हुआ है, तो राजन के दादा ने बताया कि आपकी बेटी घर से गायब है, उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। नाबालिग के पिता ने कहा- पता नहीं, मेरी बेटी के साथ क्या हुआ है? लड़की के पिता ने बताया कि आरोपी राजन चार महीने पहले मेरी बेटी को बहला-फुसलाकर मेरे घर से ले गया था। आरोपी का घर मेरे घर से 500 मीटर दूर है। उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मेरी बेटी के साथ क्या हुआ होगा। मुझे डर है कि कहीं उसे मार तो नहीं दिया गया या कहीं बेच तो नहीं दिया। कमतौल थाना के SHO बोले- नाबालिग के परिजन के आवेदन पर केस दर्ज वहीं, कमतौल एसडीपीओ सदर-2 शुभेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि दहेज उत्पीड़न और युवती के गायब होने के मामले में पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।


