दरभंगा संस्कृति यूनिवर्सिटी में राज्यपाल के आगमन से पहले प्रदर्शन:पेंशनधारी ने आत्मदाह की कोशिश की; मैनेजमेंट पर सैलरी, पेंशन के भुगतान को रोकने के आरोप

दरभंगा संस्कृति यूनिवर्सिटी में राज्यपाल के आगमन से पहले प्रदर्शन:पेंशनधारी ने आत्मदाह की कोशिश की; मैनेजमेंट पर सैलरी, पेंशन के भुगतान को रोकने के आरोप

कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत यूनिवर्सिटी में मंगलवार को दिनभर हंगामा और विरोध प्रदर्शन का माहौल बना रहा। प्रस्तावित सीनेट बैठक से पहले ही कर्मचारियों ने यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर धरना देकर जोरदार विरोध जताया, जिसके कारण बैठक को अंततः स्थगित करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस वक्त और गंभीर हो गई जब एक पेंशनधारी ने आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों और कर्मचारियों ने किसी तरह स्थिति को संभालते हुए बड़ी घटना टाल दी। कर्मचारियों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट की ओर से वेतन और पेंशन का भुगतान रोका जा रहा है, जबकि संस्थान के पास पर्याप्त फंड उपलब्ध है। सीनेट बैठक में शामिल होने पहुंचे बेनीपुर से जदयू विधायक विनय कुमार चौधरी, पूर्व एमएलसी दिलीप चौधरी सहित कई सदस्य मुख्य गेट पर ही रोक दिए गए। इसके बाद सभी सदस्य कर्मचारियों के साथ धरने में शामिल हो गए। इस दौरान कुलपति लक्ष्मी निवास पांडेय से तीखे सवाल-जवाब भी हुए। प्रदर्शनकारियों ने कुलपति पर भ्रष्टाचार, जातिवाद के आरोप लगाए प्रदर्शनकारियों ने कुलपति पर भ्रष्टाचार और जातिवाद के गंभीर आरोप लगाए। कई बार हालात उग्र हुए, जिससे सीनेट की कार्यवाही बाधित रही और आखिर में बैठक को टालना पड़ा। गौरतलब है कि बुधवार को बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन सीनेट बैठक में शामिल होने दरभंगा पहुंचने वाले हैं। ऐसे में यूनिवर्सिटी कैंपस की मौजूदा स्थिति को देखते हुए प्रशासन के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत यूनिवर्सिटी में मंगलवार को दिनभर हंगामा और विरोध प्रदर्शन का माहौल बना रहा। प्रस्तावित सीनेट बैठक से पहले ही कर्मचारियों ने यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर धरना देकर जोरदार विरोध जताया, जिसके कारण बैठक को अंततः स्थगित करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस वक्त और गंभीर हो गई जब एक पेंशनधारी ने आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों और कर्मचारियों ने किसी तरह स्थिति को संभालते हुए बड़ी घटना टाल दी। कर्मचारियों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट की ओर से वेतन और पेंशन का भुगतान रोका जा रहा है, जबकि संस्थान के पास पर्याप्त फंड उपलब्ध है। सीनेट बैठक में शामिल होने पहुंचे बेनीपुर से जदयू विधायक विनय कुमार चौधरी, पूर्व एमएलसी दिलीप चौधरी सहित कई सदस्य मुख्य गेट पर ही रोक दिए गए। इसके बाद सभी सदस्य कर्मचारियों के साथ धरने में शामिल हो गए। इस दौरान कुलपति लक्ष्मी निवास पांडेय से तीखे सवाल-जवाब भी हुए। प्रदर्शनकारियों ने कुलपति पर भ्रष्टाचार, जातिवाद के आरोप लगाए प्रदर्शनकारियों ने कुलपति पर भ्रष्टाचार और जातिवाद के गंभीर आरोप लगाए। कई बार हालात उग्र हुए, जिससे सीनेट की कार्यवाही बाधित रही और आखिर में बैठक को टालना पड़ा। गौरतलब है कि बुधवार को बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन सीनेट बैठक में शामिल होने दरभंगा पहुंचने वाले हैं। ऐसे में यूनिवर्सिटी कैंपस की मौजूदा स्थिति को देखते हुए प्रशासन के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *