रसोई गैस एजेंसियों के पास 5270 सिलेंडर उपलब्ध:शेखपुरा में DSO बोले – LPG सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं

रसोई गैस एजेंसियों के पास 5270 सिलेंडर उपलब्ध:शेखपुरा में DSO बोले – LPG सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं

शेखपुरा में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी (DSO) समरेंद्र कुमार ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों के पास वर्तमान में 5270 गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। बीते दिन 495 लोगों को गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई थी। इस बीच, पेट्रोलियम कंपनियों से जिले को 3229 नए गैस सिलेंडर प्राप्त हुए हैं। DSO ने स्पष्ट किया कि जिले के किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की भी कोई कमी नहीं है। 67 वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए 170 एलपीजी सिलेंडर दिए गए शादी-विवाह के आयोजनों के लिए भी आकलन के अनुसार रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अब तक 67 वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए 170 एलपीजी सिलेंडर दिए गए हैं। शादी के लिए गैस सिलेंडर प्राप्त करने हेतु लोगों को अपने शादी कार्ड के साथ अनुमंडल कार्यालय में आवेदन देना होता है। किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी से बचने की अपील की DSO समरेंद्र कुमार ने लोगों से रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी से बचने की अपील की है। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। जिला प्रशासन पेट्रोलियम कंपनियों के साथ लगातार आंकड़े साझा कर आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है। जिले के सभी सरकारी संस्थानों, अस्पतालों, स्कूलों और जीविका की रसोई में भी गैस की आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है। गैस एजेंसियां होम डिलीवरी के माध्यम से आपूर्ति कर रही हैं। DSO ने लोगों से गैस सिलेंडर के बजाय पाइप गैस (PNG) कनेक्शन लेने की भी अपील की, जो नगर क्षेत्र में उपलब्ध है। शेखपुरा में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी (DSO) समरेंद्र कुमार ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों के पास वर्तमान में 5270 गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। बीते दिन 495 लोगों को गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई थी। इस बीच, पेट्रोलियम कंपनियों से जिले को 3229 नए गैस सिलेंडर प्राप्त हुए हैं। DSO ने स्पष्ट किया कि जिले के किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की भी कोई कमी नहीं है। 67 वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए 170 एलपीजी सिलेंडर दिए गए शादी-विवाह के आयोजनों के लिए भी आकलन के अनुसार रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अब तक 67 वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए 170 एलपीजी सिलेंडर दिए गए हैं। शादी के लिए गैस सिलेंडर प्राप्त करने हेतु लोगों को अपने शादी कार्ड के साथ अनुमंडल कार्यालय में आवेदन देना होता है। किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी से बचने की अपील की DSO समरेंद्र कुमार ने लोगों से रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी से बचने की अपील की है। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। जिला प्रशासन पेट्रोलियम कंपनियों के साथ लगातार आंकड़े साझा कर आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है। जिले के सभी सरकारी संस्थानों, अस्पतालों, स्कूलों और जीविका की रसोई में भी गैस की आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है। गैस एजेंसियां होम डिलीवरी के माध्यम से आपूर्ति कर रही हैं। DSO ने लोगों से गैस सिलेंडर के बजाय पाइप गैस (PNG) कनेक्शन लेने की भी अपील की, जो नगर क्षेत्र में उपलब्ध है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *