भगवंत मान ने की हॉकी दिग्गज बोवलैंडर से मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों के साथ जुड़ने का न्योता दिया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को नीदरलैंड दौरे के दौरान दिग्गज हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस यान बोवलैंडर से मुलाकात कर राज्य में हॉकी को और मजबूत करने तथा प्रतिष्ठित एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के संदर्भ में उनके अनुभव का लाभ लेने की पेशकश की।
मान ने बैठक के दौरान पंजाब में हॉकी और खेलों के व्यापक ढांचे पर चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार राष्ट्रीय खेल की पुरानी गरिमा बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने 60 वर्षीय बोवलैंडर के कौशल और हॉकी में उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका सफर आज भी दुनिया भर के युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करता है।
मान ने बोवलैंडर को पंजाब आने का निमंत्रण दिया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह आगामी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पंजाब के खिलाड़ियों के साथ जुड़कर उन्हें मार्गदर्शन और प्रेरणा देंगे।
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन इस साल अक्टूबर में पंजाब में होगा। यह पहला अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट होगा, जो अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ और एशियाई हॉकी महासंघ के तत्वावधान में राज्य में आयोजित किया जाएगा।
मान ने कहा, “पंजाब खेल प्रतिभाओं को निखारने और हॉकी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह राज्य के लिए गर्व की बात है कि पहली बार पंजाब इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।”
मान ने कहा कि दशकों से भारतीय हॉकी में पंजाब का अहम योगदान रहा है, लेकिन अब तक राज्य ने किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं की थी। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक बदलाव है।
उन्होंने पंजाब और हॉकी के गहरे रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य से ताल्लुक रखने वाले 50 से अधिक खिलाड़ियों ने ओलंपिक पदक जीते हैं और 10 खिलाड़ियों ने ओलंपिक में भारत की कप्तानी की है।
मान ने खेलों में राज्य की समृद्ध परंपरा का जिक्र करते हुए बताया कि संसापुर, खुसरोपुर और मिठापुर जैसे गांवों ने मिलकर 20 से अधिक ओलंपियन दिए हैं।
उन्होंने तोक्यो और पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीमों में पंजाब से जुड़े खिलाड़ियों का जिक्र किया। 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को नीदरलैंड दौरे के दौरान दिग्गज हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस यान बोवलैंडर से मुलाकात कर राज्य में हॉकी को और मजबूत करने तथा प्रतिष्ठित एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के संदर्भ में उनके अनुभव का लाभ लेने की पेशकश की।
मान ने बैठक के दौरान पंजाब में हॉकी और खेलों के व्यापक ढांचे पर चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार राष्ट्रीय खेल की पुरानी गरिमा बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने 60 वर्षीय बोवलैंडर के कौशल और हॉकी में उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका सफर आज भी दुनिया भर के युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करता है।
मान ने बोवलैंडर को पंजाब आने का निमंत्रण दिया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह आगामी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पंजाब के खिलाड़ियों के साथ जुड़कर उन्हें मार्गदर्शन और प्रेरणा देंगे।

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन इस साल अक्टूबर में पंजाब में होगा। यह पहला अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट होगा, जो अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ और एशियाई हॉकी महासंघ के तत्वावधान में राज्य में आयोजित किया जाएगा।
मान ने कहा, “पंजाब खेल प्रतिभाओं को निखारने और हॉकी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह राज्य के लिए गर्व की बात है कि पहली बार पंजाब इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।”

मान ने कहा कि दशकों से भारतीय हॉकी में पंजाब का अहम योगदान रहा है, लेकिन अब तक राज्य ने किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं की थी। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक बदलाव है।
उन्होंने पंजाब और हॉकी के गहरे रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य से ताल्लुक रखने वाले 50 से अधिक खिलाड़ियों ने ओलंपिक पदक जीते हैं और 10 खिलाड़ियों ने ओलंपिक में भारत की कप्तानी की है।

मान ने खेलों में राज्य की समृद्ध परंपरा का जिक्र करते हुए बताया कि संसापुर, खुसरोपुर और मिठापुर जैसे गांवों ने मिलकर 20 से अधिक ओलंपियन दिए हैं।
उन्होंने तोक्यो और पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीमों में पंजाब से जुड़े खिलाड़ियों का जिक्र किया।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *