IPL 2026, SRH vs DC Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में आज एक तरफ जीत की हैट्रिक लगाने को बेताब सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) है, तो दूसरी तरफ वापसी की कोशिश में लगी दिल्ली कैपिटल्स (DC)। हैदराबाद अपने घर में खेल रही है और पिछले मैच में चेन्नई को धूल चटाने के बाद उनका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है। हैदराबाद के लिए इशान किशन, हेनरिक क्लासेन और अभिषेक शर्मा जैसे बल्लेबाज ताकत हैं, तो गेंदबाजी में ईशान मलिंगा कहर बरपा रहे हैं। वहीं, दिल्ली के लिए केएल राहुल और डेविड मिलर मैच विनर साबित हो रहे हैं।
ये 5 बड़ी टक्कर बिगाड़ेंगी खेल
अभिषेक शर्मा vs मुकेश कुमार: अभिषेक शुरू से ही कूटते हैं, लेकिन मुकेश कुमार अपनी सटीक गेंदबाजी से उन्हें फंसा सकते हैं। अभिषेक का दिल्ली के खिलाफ रिकॉर्ड थोड़ा औसत रहा है। मुकेश कुमार के सामने अभिषेक ने 22 गेंदों में 36 रन बनाए है और एक बार आउट हुए है।
ट्रैविस हेड vs लुंगी एनगिडी: पावरप्ले में ट्रैविस हेड का तूफान रोकना लुंगी एनगिडी के लिए बड़ी चुनौती होगी। इन दोनों की जंग मैच का रुख तय कर सकती है। आईपीएल में हेड लुंगी के सामने 1 बार आउट हुए है, साथ ही 17 गेंदों में 29 रन बना चुके है।
हेनरिक क्लासेन vs कुलदीप यादव: क्लासेन स्पिन के दुश्मन हैं और कुलदीप दिल्ली के सबसे बड़े विकेट लेने वाले गेंदबाज। यह ‘मैच के अंदर मैच’ जैसा होगा। दोनों का आमना सामना 38 गेंदों तक का रहा, जिसमें क्लासेन ने 24 रन बनाए है और एक बार आउट हुए है।
केएल राहुल vs नीतीश कुमार रेड्डी: यह गुरु और चेले की लड़ाई है। नीतीश रेड्डी केएल राहुल को अपना मेंटर मानते हैं, लेकिन आज वो अपनी गेंदों से राहुल का विकेट उखाड़ने की कोशिश करेंगे।
डेविड मिलर vs ईशान मलिंगा: मैच के आखिरी ओवरों में ‘किलर मिलर’ का सामना हैदराबाद के सबसे सफल गेंदबाज ईशान मलिंगा से होगा, जिन्होंने छह मैचों में आठ विकेट लिए हैं।
संभावित प्लेइंग 11 (Probable Playing XIs)
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन। इम्पैक्ट प्लेयर: ईशान मलिंगा।
दिल्ली कैपिटल्स (DC): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, आकिब नबी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, लुंगी एनगिडी। इम्पैक्ट प्लेयर: आशुतोष शर्मा।





