भागलपुर में एक बुजुर्ग की लाश उनके घर से 200 मीटर दूर संदिग्ध परिस्थितियों में बहियार से बरामद की गई है। घटना लोदीपुर थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव की है। मृतक की पहचान 62 साल के गुलाब मंडल के रूप में की गई है। मंगलवार दोपहर बाद जब खेत की ओर गए लोगों ने बुजुर्ग की लाश देखी तो पुलिस और परिजन को इसकी सूचना दी। शव मिलने की सूचना के बाद गुलाब मंडल के बेटे रमेश मंडल घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, सूचना के बाद डायल 112 की पुलिस भी लाश मिलने की जानकारी के बाद घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक के शरीर पर मिले जख्म के निशान बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर पर कुछ जख्म के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि बिजली की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है, हालांकि मृतक के बेटे का कहना है कि जहां घटना हुई, वहां बिजली का करंट पहुंचने की कोई संभावना नहीं है। मृतक के बेटे ने कहा- किसी पर कोई शक नहीं मृतक के बेटे रमेश मंडल ने बताया कि मुझे गांव के लोगों से सूचना मिली कि तुम्हारे पिता की लाश खेत में पड़ी है। पुलिस ने आशंका जताई है कि करंट लगने से मेरे पिता की मौत हुई है, लेकिन मुझे ऐसा नहीं लग रहा है। पिता की मौत कैसे हुई, ये मुझे नहीं पता। उन्होंने ये भी कहा कि मुझे गांव या बाहर के किसी भी शख्स पर किसी तरह का संदेह नहीं है। मृतक के दो बेटे हैं और वे मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उधर, थानाध्यक्ष मनोहर कुमार ने बताया कि बुजुर्ग की डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। भागलपुर में एक बुजुर्ग की लाश उनके घर से 200 मीटर दूर संदिग्ध परिस्थितियों में बहियार से बरामद की गई है। घटना लोदीपुर थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव की है। मृतक की पहचान 62 साल के गुलाब मंडल के रूप में की गई है। मंगलवार दोपहर बाद जब खेत की ओर गए लोगों ने बुजुर्ग की लाश देखी तो पुलिस और परिजन को इसकी सूचना दी। शव मिलने की सूचना के बाद गुलाब मंडल के बेटे रमेश मंडल घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, सूचना के बाद डायल 112 की पुलिस भी लाश मिलने की जानकारी के बाद घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक के शरीर पर मिले जख्म के निशान बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर पर कुछ जख्म के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि बिजली की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है, हालांकि मृतक के बेटे का कहना है कि जहां घटना हुई, वहां बिजली का करंट पहुंचने की कोई संभावना नहीं है। मृतक के बेटे ने कहा- किसी पर कोई शक नहीं मृतक के बेटे रमेश मंडल ने बताया कि मुझे गांव के लोगों से सूचना मिली कि तुम्हारे पिता की लाश खेत में पड़ी है। पुलिस ने आशंका जताई है कि करंट लगने से मेरे पिता की मौत हुई है, लेकिन मुझे ऐसा नहीं लग रहा है। पिता की मौत कैसे हुई, ये मुझे नहीं पता। उन्होंने ये भी कहा कि मुझे गांव या बाहर के किसी भी शख्स पर किसी तरह का संदेह नहीं है। मृतक के दो बेटे हैं और वे मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उधर, थानाध्यक्ष मनोहर कुमार ने बताया कि बुजुर्ग की डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


