जोकीहाट थाना क्षेत्र के काकन पंचायत में एक 30 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मंगलवार को टोल प्लाजा से करीब 500 मीटर उत्तर स्थित एक खेत से युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान सिकटिया वार्ड नंबर 4 निवासी मोहम्मद सबूल (पिता- मोहम्मद जमाल) के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार, सबूल सोमवार शाम करीब 4 बजे हटगांव स्थित एक दोस्त के घर जाने की बात कहकर बाइक लेकर निकला था। उसने अपनी पत्नी तंजीला को बताया था कि वह शाम 5 बजे तक लौट आएगा, क्योंकि उसे जमीन रजिस्ट्री का काम था। बताया जा रहा है कि सबूल ने जमीन के लिए पहले ही लगभग चार लाख रुपये दिए थे और शेष राशि की व्यवस्था करने निकला था। घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की
पत्नी तंजीला ने बताया कि रात 8 बजे आखिरी बार उसकी पति से बात हुई थी, जिसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रात करीब 2 बजे फैटकी चौक के पास उड़ान टोली गांव के समीप सबूल की बाइक लावारिस हालत में मिली। मंगलवार को टोल प्लाजा के उत्तर इलाके में उसका शव मिला, जिसका गला रेता गया था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सबूल के चार वर्षीय बेटे और दो वर्षीय बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। शव देखते ही उनके पिता बेहोश हो गए, जबकि पत्नी तंजीला बार-बार बेसुध हो रही थीं। सबूल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह हैदराबाद में मकान निर्माण का काम करता था और महज तीन दिन पहले ही घर लौटा था। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। घटना में शामिल आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा
जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा, घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। स्थानीय लोग जल्द से जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। जोकीहाट थाना क्षेत्र के काकन पंचायत में एक 30 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मंगलवार को टोल प्लाजा से करीब 500 मीटर उत्तर स्थित एक खेत से युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान सिकटिया वार्ड नंबर 4 निवासी मोहम्मद सबूल (पिता- मोहम्मद जमाल) के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार, सबूल सोमवार शाम करीब 4 बजे हटगांव स्थित एक दोस्त के घर जाने की बात कहकर बाइक लेकर निकला था। उसने अपनी पत्नी तंजीला को बताया था कि वह शाम 5 बजे तक लौट आएगा, क्योंकि उसे जमीन रजिस्ट्री का काम था। बताया जा रहा है कि सबूल ने जमीन के लिए पहले ही लगभग चार लाख रुपये दिए थे और शेष राशि की व्यवस्था करने निकला था। घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की
पत्नी तंजीला ने बताया कि रात 8 बजे आखिरी बार उसकी पति से बात हुई थी, जिसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रात करीब 2 बजे फैटकी चौक के पास उड़ान टोली गांव के समीप सबूल की बाइक लावारिस हालत में मिली। मंगलवार को टोल प्लाजा के उत्तर इलाके में उसका शव मिला, जिसका गला रेता गया था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सबूल के चार वर्षीय बेटे और दो वर्षीय बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। शव देखते ही उनके पिता बेहोश हो गए, जबकि पत्नी तंजीला बार-बार बेसुध हो रही थीं। सबूल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह हैदराबाद में मकान निर्माण का काम करता था और महज तीन दिन पहले ही घर लौटा था। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। घटना में शामिल आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा
जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा, घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। स्थानीय लोग जल्द से जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।