Heart Attack Prevention: सिर्फ 11 मिनट की एक्स्ट्रा नींद बचा सकती है हार्ट अटैक से! रिसर्च में हुआ खुलासा

Heart Attack Prevention: सिर्फ 11 मिनट की एक्स्ट्रा नींद बचा सकती है हार्ट अटैक से! रिसर्च में हुआ खुलासा

Heart Attack Prevention: यूरोपियन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी की एक नई रिसर्च के अनुसार, थोड़ी एक्स्ट्रा नींद और मामूली वॉक भी आपके दिल की उम्र बढ़ा सकती है। ऑस्ट्रेलिया, चिली और ब्राजील के वैज्ञानिकों ने ब्रिटेन के 53,000 लोगों पर 8 साल तक स्टडी करने के बाद ये नतीजे दिए हैं। अब आप ये सोच रहे होंगे कि ये कैसे संभव है? कैसे थोड़ी देर टहलने से हार्ट अटैक का खतरा 10% तक कम हो सकता है?

11 मिनट ज्यादा नींद लेना कैसे बचाता है हार्ट अटैक से?

नींद की कमी हमारे दिल पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालती है। अगर आप अपनी रोजाना की नींद में 11 मिनट और जोड़ देते हैं, तो इससे शरीर का तनाव कम होता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। जब हम कम सोते हैं, तो अगले दिन थकावट की वजह से हम खराब खाना खाते हैं और वर्कआउट नहीं कर पाते। इसीलिए, ये 11 मिनट आपके शरीर के पूरे सिस्टम को स्वस्थ रखने के लिए काफी हैं।

क्या कहती है यह नई रिसर्च?

जिन लोगों ने अपनी दिनचर्या में बदलाव किए उनमें दिल की बीमारियों का खतरा 10% से लेकर 57% तक कम पाया गया। रिसर्च के अनुसार, नींद और एक्सरसाइज एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। अगर एक भी चीज बिगड़ती है, तो उसका असर सीधे दिल पर पड़ता है। वैज्ञानिकों ने साफ कहा है कि बड़े बदलाव करने के चक्कर में तनाव पालने से अच्छा है कि छोटे-छोटे सुधार किए जाएं।

कौनसे बदलाव बचा सकते हैं हार्ट अटैक से?

  • 4.5 मिनट एक्स्ट्रा एक्सरसाइज।
  • 50 ग्राम एक्स्ट्रा सब्जियां।
  • 11 मिनट ज्यादा नींद लेना।

अपने दिल को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स?

  • सोने और जागने का एक ही टाइम फिक्स करें।
  • लिफ्ट की जगह सीढ़ियां प्रयोग में लें।
  • एक बार कच्चा सलाद या उबली हुई सब्जियां जरूर खाएं।
  • गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज करें।
  • जितना हो सके पानी पिएं।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *