जयपुर में 17 साल की लड़की के किडनैप का मामला सामने आया है। धोखे से मिलने के बहाने बुलाकर आरोपी परिचित उसको उठा ले गया। उत्तर प्रदेश में धमकी देकर 10 दिन तक बंधक बनाकर रखा। जयपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को सकुशल ढूंढ निकाल आरोपी परिचित को अरेस्ट किया है। पुलिस ने बताया- जयपुर की रहने वाली 17 साल की लड़की करीब 10 दिन पहले लापता हो गई थी। घर से निकलने के बाद रहस्यमीय तरीके से गायब होने पर नाबालिग के किडनैपिंग की FIR दर्ज की गई। नाबालिग लड़की को ढूंढते हुए पुलिस टीम उत्तर प्रदेश जा पहुंची। पुलिस टीम की ओर से दबिश देकर नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला गया। नाबालिग पीड़िता ने बयान में बताया- आरोपी परिचित ने उसका किडनैप कर बंधक बनाकर रखा। परिचित होने के कारण उसकी आरोपी से बातचीत थी। 10 दिन पहले मिलने के बहाने आरोपी परिचित ने उसे घर के पास बुलाया। धोखे से मिलने बुलाकर आरोपी परिचित उसको बहला-फुसलाकर ले गया। धमकी देकर जबरन उत्तर प्रदेश लाकर 10 दिन तक बंधक बनाकर रखा। नाबालिग पीड़िता के बयानों के आधार पर पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आरोपी परिचित को अरेस्ट किया गया।


