एक्ट्रेस ज्योति सक्सेना की हुई स्टूडेंट संग अश्लील चैट लीक तो किया बड़ा खुलासा, बोलीं- मेरा अकाउंट हैक हुआ

एक्ट्रेस ज्योति सक्सेना की हुई स्टूडेंट संग अश्लील चैट लीक तो किया बड़ा खुलासा, बोलीं- मेरा अकाउंट हैक हुआ

Actress Jyoti Saxena: ग्लैमर वर्ल्ड से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। एक्ट्रेस ज्योति सक्सेना की एक स्टूडेंट के साथ अश्लील चैट के स्क्रीनशॉट्स तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस चैट में एक्ट्रेस पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने न्यूड वीडियो कॉल के बदले स्टूडेंट से पैसों की मांग की है। जैसे ही ये पूरा मामला बड़ा एक्ट्रेस ने बड़ा कदम उठाते हुए इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने जो बताया है उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

एक्ट्रेस ज्योति सक्सेना ने किया चैट को लेकर खुलासा (Actress Jyoti Saxena On chat leak with student)

एक्ट्रेस ज्योति सक्सेना की वायरल हो रही कथित इंस्टाग्राम चैट में देखा जा सकता है कि सामने वाला व्यक्ति खुद को एक स्टूडेंट बता रहा है। चैट के मुताबिक, शुरू में न्यूड वीडियो कॉल के लिए 20,000 रुपये की मांग की गई थी, लेकिन जब लड़के ने खुद को छात्र बताया और कम पैसे होने की बात कही, तो कथित तौर पर एक्ट्रेस 8,000 रुपये में कॉल करने के लिए राजी हो गईं। जैसे ही यह चैट पब्लिक हुई, सोशल मीडिया पर लोग एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल करने लगे।

ज्योति सक्सेना का दावा- हुआ अकाउंट हैक (Jyoti Saxena News)

ये पूरा विवाद बढ़ा तो ज्योति सक्सेना ने सोमवार को फेसबुक के जरिए एक आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए दावा किया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट पिछले दो महीनों से उनके कंट्रोल में नहीं था। अपने बयान में उन्होंने लिखा, “हमें पता चला है कि पिछले 2 महीनों से किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट का गलत इस्तेमाल किया है। मेरी पहचान और तस्वीरों का इस्तेमाल करके झूठी और मानहानिकारक जानकारी फैलाई जा रही है।

यह साइबर अपराध की श्रेणी में आता है और हमारी लीगल टीम ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।” ज्योति ने लोगों और मीडिया से अपील की है कि जब तक उनका अकाउंट पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाता, तब तक उस पर आने वाली किसी भी बात पर यकीन न करें।

Actress Jyoti Saxena On chat leak with student

सेलेब्रिटीज और हैकिंग का पुराना नाता

फिल्म इंडस्ट्री में यह कोई पहला मामला नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी का अकाउंट हैक हुआ हो या उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर पैसे ठगे गए हों। अक्सर बड़े सितारों की पहचान का इस्तेमाल कर साइबर अपराधी आम लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। ज्योति के मामले में भी अब पुलिस और साइबर सेल की जांच के बाद ही सच सामने आ पाएगा।

Actress Jyoti Saxena On chat leak with student

कौन हैं ज्योति सक्सेना? (Who Is Jyoti Saxena)

ज्योति सक्सेना मुख्य रूप से म्यूजिक वीडियो और शॉर्ट फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। साल 2018 में आई उनकी शॉर्ट फिल्म ‘लाछी’ ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं और उनके काम की तारीफ भी हुई थी। सोशल मीडिया पर वह काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। फिलहाल, इस पूरे विवाद ने उनके करियर और इमेज पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *