लुधियाना में थार सवार युवक की मौत:वाहन ने मारी टक्कर, इकलौता बेटा; कुछ दिन पहले कनाडा से लौटा था

लुधियाना में थार सवार युवक की मौत:वाहन ने मारी टक्कर, इकलौता बेटा; कुछ दिन पहले कनाडा से लौटा था

लुधियाना जिले में फिरोजपुर हाईवे (मोगा रोड) पर सोमवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोगा के गांव दोधर निवासी मनकीरत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मनकीरत सिंह अपनी थार गाड़ी में जगराओं से अपने गांव दोधर जा रहे थे। जब वह कोठे बग्गू के पास परदेसी ढाबा के नजदीक पहुंचे, तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी थार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि थार का संतुलन बिगड़ गया और वह फुटपाथ से टकराकर पलट गई। इस हादसे में मनकीरत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। क्रेन की मदद से पलटी हुई थार को सीधा किया गया घटना की सूचना किसी राहगीर ने पुलिस को दी। एसएसएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने घायल युवक को गाड़ी से बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल जगराओं पहुंचाया। बाद में क्रेन की मदद से पलटी हुई थार को सीधा किया गया। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित किया इस संबंध में एसएसएफ अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि मनकीरत सिंह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे और उनके माता-पिता दोनों शिक्षक हैं। मनकीरत कुछ दिन पहले ही कनाडा से अपने माता-पिता से मिलने गांव आए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा थाना सिटी जगराओं की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस अज्ञात वाहन ड्राइवर की तलाश में जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *