कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान के बाद बयानबाजी तेज हो गई है। JJD नेता तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी से नहीं चलने वाली है, इसे सिर्फ प्रियंका गांधी ही चला सकती हैं। उन्होंने प्रियंका गांधी की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से करते हुए कहा कि उनमें इंदिरा गांधी जैसी नेतृत्व क्षमता है। दरअसल, तमिलनाडु में चुनाव-प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा था कि भाजपा के दबाव में उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ा। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार भाजपा के सामने ‘समझौतावादी’ साबित हुए और बिना विरोध किए मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़कर राज्यसभा चले गए। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी सरकार चाहती है जो उसके नियंत्रण में रहे, लेकिन तमिलनाडु में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। राहुल गांधी के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा बेवजह के मुद्दों में उलझे रहते हैं। राहुल गांधी कुकिंग पर ध्यान दें तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को सत्ता की लालसा हो गई है और उन्हें राजनीति से ज्यादा अपने पुराने काम, जैसे कुकिंग, पर ध्यान देना चाहिए। तेज प्रताप ने कहा कि बिहार की राजनीति से राहुल गांधी का कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन फिर भी वे अनावश्यक बयानबाजी कर रहे हैं।
जनता कांग्रेस को नकार चुकी है वहीं, भाजपा ने भी राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है। बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सारगवी ने कहा कि राहुल गांधी क्या बोलते हैं और क्या करते हैं, यह पूरा देश देखता है। अब जनता उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेती। उन्होंने कहा कि केंद्र समेत कई राज्यों में कांग्रेस की स्थिति कमजोर हो चुकी है और जनता कांग्रेस को पूरी तरह नकार चुकी है। संजय सरावगी ने कहा कि आने वाले चुनाव में हार की आशंका से राहुल गांधी इस तरह के बयान दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार ने स्वयं स्पष्ट किया है कि उन्होंने अपनी इच्छा से मुख्यमंत्री पद छोड़ा और राज्यसभा जाने का निर्णय लिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान के बाद बयानबाजी तेज हो गई है। JJD नेता तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी से नहीं चलने वाली है, इसे सिर्फ प्रियंका गांधी ही चला सकती हैं। उन्होंने प्रियंका गांधी की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से करते हुए कहा कि उनमें इंदिरा गांधी जैसी नेतृत्व क्षमता है। दरअसल, तमिलनाडु में चुनाव-प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा था कि भाजपा के दबाव में उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ा। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार भाजपा के सामने ‘समझौतावादी’ साबित हुए और बिना विरोध किए मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़कर राज्यसभा चले गए। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी सरकार चाहती है जो उसके नियंत्रण में रहे, लेकिन तमिलनाडु में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। राहुल गांधी के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा बेवजह के मुद्दों में उलझे रहते हैं। राहुल गांधी कुकिंग पर ध्यान दें तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को सत्ता की लालसा हो गई है और उन्हें राजनीति से ज्यादा अपने पुराने काम, जैसे कुकिंग, पर ध्यान देना चाहिए। तेज प्रताप ने कहा कि बिहार की राजनीति से राहुल गांधी का कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन फिर भी वे अनावश्यक बयानबाजी कर रहे हैं।
जनता कांग्रेस को नकार चुकी है वहीं, भाजपा ने भी राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है। बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सारगवी ने कहा कि राहुल गांधी क्या बोलते हैं और क्या करते हैं, यह पूरा देश देखता है। अब जनता उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेती। उन्होंने कहा कि केंद्र समेत कई राज्यों में कांग्रेस की स्थिति कमजोर हो चुकी है और जनता कांग्रेस को पूरी तरह नकार चुकी है। संजय सरावगी ने कहा कि आने वाले चुनाव में हार की आशंका से राहुल गांधी इस तरह के बयान दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार ने स्वयं स्पष्ट किया है कि उन्होंने अपनी इच्छा से मुख्यमंत्री पद छोड़ा और राज्यसभा जाने का निर्णय लिया।


