SSC CHSL Tier 2 Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) टियर 2 परीक्षा 2025 की आंसर की (प्रोविजनल आंसर की) आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। एग्जाम में शामिल हुए कैंडिडेट्स आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की देख सकते हैं। आयोग ने कैंडिडेट्स के लिए ऑब्जेक्शन विंडो भी खोल दी है, जिन उम्मीदवारों को किसी क्वेश्चन या उसके जवाब को लेकर कोई संदेह है वे आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने के लिए लिंक सक्रिय कर दिया गया है।
SSC CHSL tier 2 Objection 2026 Last Date: क्या है लास्ट डेट?
आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, यदि किसी अभ्यर्थी को लगता है कि आंसर की में दिया गया कोई उत्तर गलत है, तो वह ऑनलाइन माध्यम से अपनी चुनौती पेश कर सकता है। ऑब्जेक्शन विंडो 23 अप्रैल 2026 को शाम 6 बजे बंद हो जाएगी। यदि कोई अभ्यर्थी किसी प्रश्न या उत्तर को चुनौती देना चाहता है, तो उसे प्रति प्रश्न 50 रुपये का प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा। भुगतान सफल होने के बाद ही आपत्ति को स्वीकार किया जाएगा। ध्यान रहे कि तय समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाली किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
How To Raise Objection In SSC CHSL Answer Key: ऐसे दर्ज कराएं अपनी आपत्ति?
- सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और अपनी डिटेल्स दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आपकी आंसर की दिखाई देगी।
- उस प्रश्न को सिलेक्ट करें जिस पर आप आपत्ति जताना चाहते हैं।
- उत्तर के समर्थन में जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करें।
- आखिर में फॉर्म सबमिट करें और अपनी आपत्ति का रिकॉर्ड अपने पास सुरक्षित रखें।
SSC CHSL Post Preference Window: ऑप्शन कम प्रेफरेंस विंडो अपडेट
एसएससी ने यह भी जानकारी दी है कि पहले दौर के टेंटेटिव एलोकेशन (FRTA) या परिणाम घोषित होने से पहले ‘ऑप्शन कम प्रेफरेंस’ लिंक को सक्रिय किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही एक अलग नोटिस जारी किया जाएगा। कैंडिडेट्स को निर्धारित समय के भीतर अपनी पोस्ट प्रेफरेंस (पदों की प्राथमिकता) भरनी होगी। यदि कोई कैंडिडेट ऐसा करने में विफल रहता है, तो उसे अंतिम परिणाम की मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किया जाएगा।
SSC CHSL Tier 2 Answer Key 2026 Release: आगे क्या होगा?
एसएससी द्वारा प्राप्त सभी आपत्तियों की समीक्षा विशेषज्ञों की एक टीम के द्वारा की जाएगी। यदि किसी उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है, तो आंसर की में आवश्यक सुधार किया जाएगा। इसके बाद आयोग फाइनल आंसर की और टियर 2 का रिजल्ट घोषित करेगा। अंतिम परिणाम पूरी तरह से फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया जाएगा। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है की अन्य जरूरी जानकारी के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट को समय-समय पर चेक करते रहें।


