गिल-बुमराह समेत सभी सीनियर खिलाड़ियों को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में ब्रेक देगा BCCI, इन युवाओं को मिलेगा मौका

गिल-बुमराह समेत सभी सीनियर खिलाड़ियों को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में ब्रेक देगा BCCI, इन युवाओं को मिलेगा मौका

IND vs AFG Only Test: भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ता अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह समेत सभी सीनियर खिलाड़ियों को आराम देने पर विचार कर रहे हैं। यह टेस्ट मैच आईपीएल 2026 के खत्म होने के ठीक बाद खेला जाना है। ये खबर उन रिपोर्ट 

IND vs AFG Only Test: भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ता अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह समेत सभी सीनियर खिलाड़ियों को आराम देने पर विचार कर रहे हैं। यह टेस्ट मैच आईपीएल 2026 के खत्म होने के ठीक बाद खेला जाना है। ये खबर उन रिपोर्ट के कुछ हफ़्तों बाद आई है, जिनमें दावा किया गया था कि बीसीसीआई जून में खेले जाने वाले इस टेस्‍ट मैच के लिए मजबूत टीम उतारने सकता है। अफगानिस्तान के खिलाफ यह एकमात्र टेस्ट मैच 6 से 10 जून के बीच आयोजित होगा।

भारत बनाम अफगानिस्‍तान टेस्ट में कोई सीनियर खिलाड़ी नहीं?

टीओआई की रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से दावा किया गया है कि चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों को ज्‍यादा थकाने को लेकर सतर्क हैं, क्योंकि आईपीएल के खत्म होने और अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच शुरू होने के बीच बहुत कम समय का अंतर है। इसके बाद भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलने हैं। फिर आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा करना है।

WTC का हिस्‍सा नहीं ये टेस्‍ट

सूत्र के मुताबिक, चूंकि अफगानिस्तान के खिलाफ इस एकमात्र टेस्ट मैच वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्‍सा नहीं है। ऐसे में कोई पॉइंट दांव पर नहीं होगा। इसलिए संबंधित पक्षों को सीनियर खिलाड़ियों के काम के वर्कलोड को सावधानी से मैनेज करना होगा। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला आईपीएल के आखिर में लिया जाएगा।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि आईपीएल फाइनल और अफगानिस्तान टेस्ट के बीच ज्‍यादा दिन का अंतर नहीं है। इसलिए चयनकर्ता और मैनेजमेंट खिलाड़ियों वर्कलोड को लेकर सतर्क रहेंगे, क्योंकि इसके बाद लगातार व्हाइट-बॉल सीरीज खेलनी है। कुछ खिलाड़ी लगभग दो महीने तक लगातार सफर में रहेंगे और साल के बाकी समय में उन्हें काफी क्रिकेट खेलना है।

इन घरेलू प्रतिभाओं को मिल सकता है मौका

रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि चयनकर्ता उन तेज गेंदबाजों और स्पिनरों पर नजर रखे हुए हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलने का मौका मिल सकता है। गुरनूर बरार और मानव सुथार उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है। हर्ष दुबे, देवदत्त पडिक्कल और आकिब नबी कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें मौका मिल सकता है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *