रणधीर वर्मा ट्रॉफी: बेगूसराय की बड़ी जीत, कप्तान युवराज ने जड़ा शतक

रणधीर वर्मा ट्रॉफी: बेगूसराय की बड़ी जीत, कप्तान युवराज ने जड़ा शतक

सिटी िरपोर्टर| बेगूसराय पावापुरी (नालंदा) में खेले जा रहे बीसीए मेंस रणधीर वर्मा अंडर-19 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बेगूसराय ने जमुई को 217 रनों के विशाल अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। मैच में बेगूसराय के कप्तान युवराज ने बल्ले और टीम ने गेंद से दमदार प्रदर्शन किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेगूसराय की टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 330 रन बनाए। कप्तान युवराज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 88 गेंदों में नाबाद 138 रन ठोके। उनकी पारी में आक्रामक शॉट्स और बेहतरीन टाइमिंग देखने को मिली। उन्हें पुष्पम का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 77 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दोनों के बीच अहम साझेदारी ने टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। जमुई की ओर से गेंदबाजी में हिमांशु ने 3 विकेट लिए, जबकि सोनू को 1 सफलता मिली।
331 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमुई की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। बेगूसराय के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। पूरी टीम 21 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। जमुई की ओर से निशु ने 33 और मोहित ने 23 रन बनाए बेगूसराय के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। हर्ष ने 3 विकेट झटके, जबकि आयुष और हर्ष वर्मा ने 2-2 विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। कप्तान युवराज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उनके हरफनमौला नेतृत्व और प्रदर्शन ने टीम को बड़ी जीत दिलाई। इस मौके पर ललन कुमार, जितेंद्र कुमार और प्रतीक भानु सहित कई लोग मौजूद रहे। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने इसकी जानकारी दी। सिटी िरपोर्टर| बेगूसराय पावापुरी (नालंदा) में खेले जा रहे बीसीए मेंस रणधीर वर्मा अंडर-19 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बेगूसराय ने जमुई को 217 रनों के विशाल अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। मैच में बेगूसराय के कप्तान युवराज ने बल्ले और टीम ने गेंद से दमदार प्रदर्शन किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेगूसराय की टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 330 रन बनाए। कप्तान युवराज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 88 गेंदों में नाबाद 138 रन ठोके। उनकी पारी में आक्रामक शॉट्स और बेहतरीन टाइमिंग देखने को मिली। उन्हें पुष्पम का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 77 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दोनों के बीच अहम साझेदारी ने टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। जमुई की ओर से गेंदबाजी में हिमांशु ने 3 विकेट लिए, जबकि सोनू को 1 सफलता मिली।
331 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमुई की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। बेगूसराय के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। पूरी टीम 21 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। जमुई की ओर से निशु ने 33 और मोहित ने 23 रन बनाए बेगूसराय के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। हर्ष ने 3 विकेट झटके, जबकि आयुष और हर्ष वर्मा ने 2-2 विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। कप्तान युवराज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उनके हरफनमौला नेतृत्व और प्रदर्शन ने टीम को बड़ी जीत दिलाई। इस मौके पर ललन कुमार, जितेंद्र कुमार और प्रतीक भानु सहित कई लोग मौजूद रहे। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने इसकी जानकारी दी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *