मुजफ्फरपुर में लापता 8वीं की छात्रा 24 घंटे में बरामद:पूछताछ में सोनपुर जाने की बात आई सामने, पिता ने टीचर पर लगाया था बैड टच का आरोप

मुजफ्फरपुर में लापता 8वीं की छात्रा 24 घंटे में बरामद:पूछताछ में सोनपुर जाने की बात आई सामने, पिता ने टीचर पर लगाया था बैड टच का आरोप

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र से लापता हुई आठवीं कक्षा की छात्रा को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। छात्रा को मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किया गया है। छात्रा के पिता ने उसके अचानक गायब होने और अपहरण की आशंका को लेकर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। ट्रेन से चली गई थी सोनपुर पूछताछ के दौरान छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह ट्रेन से सोनपुर चली गई थी। हालांकि, बाद में वह वापस मुजफ्फरपुर आ गई, जहां से उसे रेलवे स्टेशन के पास से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ टाउन टू बिनीता सिन्हा ने बताया कि छात्रा का कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं पर जांच जारी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्कूल के शिक्षक और प्राचार्य से भी पूछताछ की गई है। स्कूल में प्रोग्राम की बात कह निकली थी छात्रा रविवार को छात्रा के पिता ने सदर थाने में आवेदन दिया था। जिसके अनुसार, उनकी बेटी एक निजी विद्यालय में आठवीं कक्षा की छात्रा है। शनिवार शाम करीब 4 बजे उसने अपनी मां को बताया कि स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम है और वह एक घंटे में लौट आएगी। जब काफी देर होने के बाद भी बेटी घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सगे-संबंधियों और सहेलियों के यहां पूछताछ करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिवार ने थाने में आवेदन दिया। टीचर पर बैड टच का लगाया था आरोप छात्रा की तलाश के दौरान पिता ने उसके कमरे और स्कूल बैग की जांच की। उन्हें उसकी एक नोटबुक में एक हाथ से लिखा नोट मिला। इस नोट में छात्रा ने अपने स्कूल के शिक्षक ‘विवेक सर’ पर गलत व्यवहार (बैड टच/उत्पीड़न) का आरोप लगाया और लिखा कि वह इस कारण काफी मानसिक तनाव में है। छात्रा के बरामद होने के बाद पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र से लापता हुई आठवीं कक्षा की छात्रा को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। छात्रा को मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किया गया है। छात्रा के पिता ने उसके अचानक गायब होने और अपहरण की आशंका को लेकर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। ट्रेन से चली गई थी सोनपुर पूछताछ के दौरान छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह ट्रेन से सोनपुर चली गई थी। हालांकि, बाद में वह वापस मुजफ्फरपुर आ गई, जहां से उसे रेलवे स्टेशन के पास से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ टाउन टू बिनीता सिन्हा ने बताया कि छात्रा का कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं पर जांच जारी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्कूल के शिक्षक और प्राचार्य से भी पूछताछ की गई है। स्कूल में प्रोग्राम की बात कह निकली थी छात्रा रविवार को छात्रा के पिता ने सदर थाने में आवेदन दिया था। जिसके अनुसार, उनकी बेटी एक निजी विद्यालय में आठवीं कक्षा की छात्रा है। शनिवार शाम करीब 4 बजे उसने अपनी मां को बताया कि स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम है और वह एक घंटे में लौट आएगी। जब काफी देर होने के बाद भी बेटी घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सगे-संबंधियों और सहेलियों के यहां पूछताछ करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिवार ने थाने में आवेदन दिया। टीचर पर बैड टच का लगाया था आरोप छात्रा की तलाश के दौरान पिता ने उसके कमरे और स्कूल बैग की जांच की। उन्हें उसकी एक नोटबुक में एक हाथ से लिखा नोट मिला। इस नोट में छात्रा ने अपने स्कूल के शिक्षक ‘विवेक सर’ पर गलत व्यवहार (बैड टच/उत्पीड़न) का आरोप लगाया और लिखा कि वह इस कारण काफी मानसिक तनाव में है। छात्रा के बरामद होने के बाद पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *