CCL-T20 टूर्नामेंट में पटेल प्रापर्टीज, क्रेजी रेंजर्स जीते:रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया बेहतरीन प्रदर्शन

CCL-T20 टूर्नामेंट में पटेल प्रापर्टीज, क्रेजी रेंजर्स जीते:रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया बेहतरीन प्रदर्शन

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित CCL-T20 टूर्नामेंट में रविवार रात दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। इन मैचों में पटेल प्रापर्टीज और क्रेजी रेंजर्स ने जीत दर्ज की। खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को प्रभावित किया। पहले मुकाबले में स्पार्क इंटरनेशनल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। जहीरुद्दीन ने 44 और गोपाल सिंह ने 36 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पटेल प्रापर्टीज ने 16.5 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर 152 रन बनाकर 8 विकेट से जीत हासिल की। मनिंदर सिंह ने 46 और गौरव पाठक ने नाबाद 48 रन बनाए, जबकि अंकुल कुमार ने भी नाबाद 30 रन की पारी खेली। गौरव पाठक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में क्रेजी रेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। मोहिब अंसारी ने 41 और आयुष पाठक ने 38 रन बनाए। जवाब में नाइट स्कॉर्चर्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 140 रन ही बना सकी। प्रकाश चावला और उमाशंकर वर्मा ने 39-39 रन की पारी खेली, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। क्रेजी रेंजर्स ने यह मुकाबला 29 रन से जीत लिया। मोहिब अंसारी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। CCL-T20 टूर्नामेंट में लगातार रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं, जो स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर रहे हैं। आगामी मैचों को लेकर दर्शकों में उत्साह बरकरार है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *