दतिया में तेज गर्मी, स्कूलों के समय में बदलाव:43॰ तापमान के चलते अब सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक ही लगेंगी कक्षाएं

दतिया में तेज गर्मी, स्कूलों के समय में बदलाव:43॰ तापमान के चलते अब सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक ही लगेंगी कक्षाएं

दतिया जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच स्कूली बच्चों को राहत देने के लिए आज (सोमवार) से स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। अब प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगी। यह व्यवस्था तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है। गर्मी के तीखे तेवरों को देखते हुए लिया गया यह फैसला छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया गया है। दोपहर के समय बढ़ते तापमान के कारण बच्चों को होने वाली परेशानी को कम करने के उद्देश्य से स्कूलों का समय घटाया गया है, जिससे वे तेज धूप से बच सकें। नई व्यवस्था जिले के सभी स्कूलों पर लागू होगी, चाहे वे किसी भी बोर्ड से संबद्ध हों। हालांकि, पहले से तय परीक्षाएं और अन्य जरूरी गतिविधियां अपने निर्धारित समय के अनुसार ही जारी रहेंगी। पिछले कुछ दिनों से जिले में तापमान लगातार बढ़ रहा है और लगभग 43 डिग्री के आसपास तापमान बना हुआ है। जिससे दोपहर के समय हालात और ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो रहे हैं। ऐसे में बदले हुए समय से बच्चों और अभिभावकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *