मनोरंजन जगत के लिए आज का दिन हलचलों से भरा रहा, जहाँ पर्दे पर हँसी के ठहाके लगे तो वहीं निजी जीवन की कड़वी सच्चाइयों ने सबको झकझोर दिया। एक ओर आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ के मजेदार टीज़र ने प्रशंसकों को गुदगुदाया, तो दूसरी ओर टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने अपनी कैंसर की जंग और इम्यूनोथेरेपी से जुड़ा भावुक अपडेट साझा कर सबको प्रेरित किया। जहाँ दक्षिण भारतीय सुपरस्टार विजय और संगीता के तलाक मामले में कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए पेशी का आदेश दिया, वहीं दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी ने इंडस्ट्री के भेदभावपूर्ण व्यवहार का पर्दाफाश कर नई बहस छेड़ दी है। इन बड़ी ख़बरों के बीच हॉलीवुड अभिनेता पैट्रिक मुल्डून के आकस्मिक निधन की खबर ने पूरी दुनिया के सिनेमा प्रेमियों को गमगीन कर दिया है।
……………………………………………………………………………………………………..
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के घर आएगा नन्हा मेहमान
कपल ने अनाउंस की 2nd प्रेग्नेंसी, बेटी दुआ के साथ फोटो की शेयर
नजर ना लगने वाली इमोजी के कैप्शन के साथ एक फोटो शेयर की है
जिसमें रणवीर और दीपिका पादुकोण की बेटी दुआ
हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट पकड़े हुए दिख रही हैं
फोटो देखते ही बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया है
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की पहली मुलाकात 2013 में
फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ की शूटिंग के दौरान हुई थी
दोस्ती प्यार में बदली और 6 साल डेट करने के बाद कपल
ने नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी
सितंबर 2024 में कपल बेटी के पेरेंट्स बने, जिसका नाम दुआ रखा
……………………………………………………………………………………………………..
2025 में दीपिका पादुकोण की कोई नहीं फिल्म रिलीज नहीं हुई
जबकि आखिरी बार वह कल्कि 2898AD में नजर आई थीं
हालांकि 2025 में वह 8 घंटे शिफ्ट कॉन्ट्रोवर्सी के लिए चर्चा में रहीं
इसके अलावा अल्लू अर्जुन के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म राका है
रणवीर सिंह के लिए 2026 लाजवाब चल रहा है, जिसकी शुरुआत
5 दिसंबर 2025 को आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर की रिलीज से हुई
……………………………………………………………………………………………………..
‘पति पत्नी और वो दो’ का टीज़र रिलीज़
आयुष्मान खुराना की मोस्ट-अवेटेड सीक्वल फिल्म
‘पति पत्नी और वो दो’ का टीज़र आज रिलीज़ कर दिया गया है।
टीज़र में आयुष्मान खुराना (प्रजापति पांडे) एक नहीं,
बल्कि तीन अभिनेत्रियों—सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह
और वामिका गब्बी के बीच फंसते नज़र आ रहे हैं
फिल्म 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
……………………………………………………………………………………………………..
दीपिका कक्कड़ की हेल्थ पर बड़ा अपडेट
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी कैंसर
रिकवरी यात्रा के बारे में भावुक अपडेट साझा किया है
हालिया MRI स्कैन में दो छोटे नए ‘सिस्ट’ (गांठ) पाए गए हैं।
दीपिका इस हफ्ते से इम्यूनोथेरेपी (Immunotherapy) शुरू करेंगी
उन्होंने बताया हर 20 दिन में उन्हें 4-5 घंटे के लिए अस्पताल जाना होगा
उन्होंने यह भी साझा किया कि इलाज के दौरान होने वाले तनाव
को कम करने के लिए ‘रोना’ उनके लिए मददगार साबित होता है
……………………………………………………………………………………………………..
अभिनेता विजय और संगीता का तलाक मामला
थलापति विजय और उनकी पत्नी संगीता का
तलाक मामला कानूनी मोड़ ले चुका है
आज (20 अप्रैल) चेंगलपेट फैमिली कोर्ट में सुनवाई थी,
लेकिन दोनों में से कोई भी पेश नहीं हुआ। अब जज ने उन्हें
15 जून, 2026 को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है
संगीता ने अपनी याचिका में विजय पर ‘एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर’
और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं
……………………………………………………………………………………………………..
राकेश बेदी ने ‘धुरंधर 3’ पर तोड़ी चुप्पी
दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी ने अपनी सफल
फिल्म सीरीज ‘धुरंधर’ के तीसरे पार्ट पर बयान दिया है
उन्होंने कहा कि फिलहाल ‘धुरंधर 3’ बनने की संभावना
कम है क्योंकि कहानी दूसरे पार्ट पर ही खत्म हो गई है
सोशल मीडिया पर सारा अर्जुन के साथ वायरल हुए एक वीडियो पर
उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वह “उनकी बेटी की तरह है”
और लोगों को इसे गलत तरीके से नहीं देखना चाहिए
……………………………………………………………………………………………………..


