नालंदा के 20 मॉडल स्कूलों में नामांकन की प्रक्रिया तेज:मेधा सूची से तय होगा 9वीं में एडमिशन का सफर, 30 अप्रैल तक लास्ट; शिक्षा विभाग का सख्त निर्देश

नालंदा के 20 मॉडल स्कूलों में नामांकन की प्रक्रिया तेज:मेधा सूची से तय होगा 9वीं में एडमिशन का सफर, 30 अप्रैल तक लास्ट; शिक्षा विभाग का सख्त निर्देश

नालंदा जिले के 20 चयनित मॉडल हाई स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन की प्रक्रिया तेज हो गई है। शिक्षा विभाग ने सख्त निर्देश जारी करते हुए सभी संबंधित विद्यालयों को 30 अप्रैल तक दाखिले का कार्य अनिवार्य रूप से पूरा करने को कहा है। कक्षा नौ के लिए प्रति स्कूल न्यूनतम 40 सीटें निर्धारित की गई हैं, जिन पर मेधा सूची के आधार पर योग्य छात्रों का चयन किया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय ने इस संबंध में स्पष्ट किया है कि नामांकन की यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शिता और योग्यता पर आधारित होगी। इस वर्ष नामांकन के लिए राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) के प्रदर्शन को मुख्य आधार बनाया गया है। नियम के अनुसार, जिन छात्रों ने एनएमएमएस परीक्षा में 50 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। शिक्षा विभाग इन अंकों के अवरोही क्रम में मेधा सूची तैयार कर रहा है, ताकि मेधावी छात्रों को इन मॉडल स्कूलों में पढ़ने का अवसर मिल सके। अगर किसी विद्यालय में एनएमएमएस उत्तीर्ण छात्रों की संख्या उपलब्ध सीटों से कम रहती है, तो ऐसी स्थिति में कक्षा आठ के प्राप्तांकों के आधार पर अन्य इच्छुक छात्र-छात्राओं को भी मौका दिया जाएगा। अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा नामांकन के लिए इच्छुक छात्रों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ विद्यालय में संपर्क करना होगा। आवेदन के समय स्थानांतरण प्रमाण पत्र(टीसी), जन्म प्रमाण पत्र, पहचान के लिए सरकारी पहचान पत्र, निवास व जाति प्रमाण पत्र के साथ बैंक खाता विवरण और पासपोर्ट साइज फोटो जमा करना अनिवार्य है। विभाग ने यह भी साफ कर दिया है कि इन स्कूलों में नामांकन शुल्क सामान्य सरकारी विद्यालयों के बराबर ही होगा। किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। अगर चयनित छात्र निर्धारित समय तक दाखिला नहीं लेते हैं, तो रिक्त सीटों पर प्रतीक्षा सूची के अन्य पात्र छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। इन स्कूलों में एडमिशन जिले के जिन प्रमुख मॉडल स्कूलों में यह प्रक्रिया चल रही है, उनमें कतरीसराय का गोवर्धन बिगहा, परवलपुर का बड़ी मठ, गिरियक का चोरसुआ, सिलाव का रासबिहारी प्लस टू, और बिहारशरीफ झींगनगर का जवाहर कन्या प्लस टू विद्यालय शामिल हैं। इसके अलावा अस्थावां, इस्लामपुर, बिंद, सरमेरा, एकंगरसराय, हरनौत, नूरसराय, चंडी, रहुई, हिलसा, करायपरसुराय, नगरनौसा और थरथरी प्रखंडों के चयनित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में भी 30 अप्रैल तक नामांकन संपन्न किए जाएंगे। किसी भी तरह के विवाद की स्थिति में अंतिम निर्णय लेने का अधिकार जिला शिक्षा पदाधिकारी के पास सुरक्षित रहेगा। नालंदा जिले के 20 चयनित मॉडल हाई स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन की प्रक्रिया तेज हो गई है। शिक्षा विभाग ने सख्त निर्देश जारी करते हुए सभी संबंधित विद्यालयों को 30 अप्रैल तक दाखिले का कार्य अनिवार्य रूप से पूरा करने को कहा है। कक्षा नौ के लिए प्रति स्कूल न्यूनतम 40 सीटें निर्धारित की गई हैं, जिन पर मेधा सूची के आधार पर योग्य छात्रों का चयन किया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय ने इस संबंध में स्पष्ट किया है कि नामांकन की यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शिता और योग्यता पर आधारित होगी। इस वर्ष नामांकन के लिए राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) के प्रदर्शन को मुख्य आधार बनाया गया है। नियम के अनुसार, जिन छात्रों ने एनएमएमएस परीक्षा में 50 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। शिक्षा विभाग इन अंकों के अवरोही क्रम में मेधा सूची तैयार कर रहा है, ताकि मेधावी छात्रों को इन मॉडल स्कूलों में पढ़ने का अवसर मिल सके। अगर किसी विद्यालय में एनएमएमएस उत्तीर्ण छात्रों की संख्या उपलब्ध सीटों से कम रहती है, तो ऐसी स्थिति में कक्षा आठ के प्राप्तांकों के आधार पर अन्य इच्छुक छात्र-छात्राओं को भी मौका दिया जाएगा। अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा नामांकन के लिए इच्छुक छात्रों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ विद्यालय में संपर्क करना होगा। आवेदन के समय स्थानांतरण प्रमाण पत्र(टीसी), जन्म प्रमाण पत्र, पहचान के लिए सरकारी पहचान पत्र, निवास व जाति प्रमाण पत्र के साथ बैंक खाता विवरण और पासपोर्ट साइज फोटो जमा करना अनिवार्य है। विभाग ने यह भी साफ कर दिया है कि इन स्कूलों में नामांकन शुल्क सामान्य सरकारी विद्यालयों के बराबर ही होगा। किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। अगर चयनित छात्र निर्धारित समय तक दाखिला नहीं लेते हैं, तो रिक्त सीटों पर प्रतीक्षा सूची के अन्य पात्र छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। इन स्कूलों में एडमिशन जिले के जिन प्रमुख मॉडल स्कूलों में यह प्रक्रिया चल रही है, उनमें कतरीसराय का गोवर्धन बिगहा, परवलपुर का बड़ी मठ, गिरियक का चोरसुआ, सिलाव का रासबिहारी प्लस टू, और बिहारशरीफ झींगनगर का जवाहर कन्या प्लस टू विद्यालय शामिल हैं। इसके अलावा अस्थावां, इस्लामपुर, बिंद, सरमेरा, एकंगरसराय, हरनौत, नूरसराय, चंडी, रहुई, हिलसा, करायपरसुराय, नगरनौसा और थरथरी प्रखंडों के चयनित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में भी 30 अप्रैल तक नामांकन संपन्न किए जाएंगे। किसी भी तरह के विवाद की स्थिति में अंतिम निर्णय लेने का अधिकार जिला शिक्षा पदाधिकारी के पास सुरक्षित रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *