पूर्णिया में बड़ी चाची से अफेयर में भतीजे की हत्या कर दी गई। 50 हजार रुपए देने के बहाने महिला और उसके बेटे ने घर बुलाया। फिर पीट-पीटकर मार डाला। मर्डर के बाद लाश को कंबल से लपेटकर घर के कोने में छिपा दिया। ठिकाने लगाने से पहले राज खुल गया। मृतक की पहचान धुरपैली पंचायत के वार्ड 4 निवासी भालचंद विश्वास(36) के तौर पर हुई है। भालचंद शादीशुदा था, उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना अमौर थाना क्षेत्र की है। जान से मारने की धमकी दी गई थी पत्नी गुंजा देवी ने बताया कि मेरे पति का अपनी बड़ी चाची रोमा देवी के साथ पिछले कुछ सालों से अवैध संबंध चल रहा था। इसी रिश्ते के कारण पहले भी कई बार झगड़ा हुआ। गांव में पंचायत भी बैठी, मगर सारी कोशिशें बेनतीजा रही। अवैध संबंध के कारण मेरे से दूरी बनाने लगे थे। घर में अक्सर विवाद होता था। कुछ दिन पहले ही चचेरे भाई ने भालचंद को उसकी मां से दूर हो जाने को कहा। न सुधरने पर जान से मारने की धमकी दी थी। मगर इसके बाद भी नहीं माने। हाल ही में मेरे पति ने जमीन बेची थी। रविवार को घर खर्च के लिए 50 हजार रुपए मांगे, तो उसने बताया कि पैसे बड़ी चाची को दे दिए हैं। रविवार को रुपए लौटाने के बहाने रोमा देवी और उनके बेटे अमित कुमार ने बुलाया। वहां पहुंचने पर इतना पीटा कि उनकी जान चली गई। मर्डर के बाद लाश को छिपाने की कोशिश की गई। शव कंबल में लपेटकर कोने में रख दिया पत्नी गुंजा देवी ने आगे बताया काफी समय बीत जाने के बाद भी जब भालचंद घर नहीं लौटे, तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। वे खोजते हुए चाची के घर पहुंची। वहां उसे अंदर जाने से रोका गया, लेकिन जब वह जबरन अंदर गई तो उसने अपने पति का शव कंबल में लिपटा देखा। शोर मचाने पर उसके साथ भी मारपीट की गई। कुछ ही देर बाद घर वाले और आसपास के पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मामले की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुख्य आरोपी महिला को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूर्णिया में बड़ी चाची से अफेयर में भतीजे की हत्या कर दी गई। 50 हजार रुपए देने के बहाने महिला और उसके बेटे ने घर बुलाया। फिर पीट-पीटकर मार डाला। मर्डर के बाद लाश को कंबल से लपेटकर घर के कोने में छिपा दिया। ठिकाने लगाने से पहले राज खुल गया। मृतक की पहचान धुरपैली पंचायत के वार्ड 4 निवासी भालचंद विश्वास(36) के तौर पर हुई है। भालचंद शादीशुदा था, उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना अमौर थाना क्षेत्र की है। जान से मारने की धमकी दी गई थी पत्नी गुंजा देवी ने बताया कि मेरे पति का अपनी बड़ी चाची रोमा देवी के साथ पिछले कुछ सालों से अवैध संबंध चल रहा था। इसी रिश्ते के कारण पहले भी कई बार झगड़ा हुआ। गांव में पंचायत भी बैठी, मगर सारी कोशिशें बेनतीजा रही। अवैध संबंध के कारण मेरे से दूरी बनाने लगे थे। घर में अक्सर विवाद होता था। कुछ दिन पहले ही चचेरे भाई ने भालचंद को उसकी मां से दूर हो जाने को कहा। न सुधरने पर जान से मारने की धमकी दी थी। मगर इसके बाद भी नहीं माने। हाल ही में मेरे पति ने जमीन बेची थी। रविवार को घर खर्च के लिए 50 हजार रुपए मांगे, तो उसने बताया कि पैसे बड़ी चाची को दे दिए हैं। रविवार को रुपए लौटाने के बहाने रोमा देवी और उनके बेटे अमित कुमार ने बुलाया। वहां पहुंचने पर इतना पीटा कि उनकी जान चली गई। मर्डर के बाद लाश को छिपाने की कोशिश की गई। शव कंबल में लपेटकर कोने में रख दिया पत्नी गुंजा देवी ने आगे बताया काफी समय बीत जाने के बाद भी जब भालचंद घर नहीं लौटे, तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। वे खोजते हुए चाची के घर पहुंची। वहां उसे अंदर जाने से रोका गया, लेकिन जब वह जबरन अंदर गई तो उसने अपने पति का शव कंबल में लिपटा देखा। शोर मचाने पर उसके साथ भी मारपीट की गई। कुछ ही देर बाद घर वाले और आसपास के पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मामले की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुख्य आरोपी महिला को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


