झखरा बैशखवा पैक्स चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी, चुनाव आज होगा, कर्मियों को रवाना किया गया

झखरा बैशखवा पैक्स चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी, चुनाव आज होगा, कर्मियों को रवाना किया गया

भास्कर न्यूज|सिकटा सिकटा प्रखंड अंतर्गत झखरा बैशखवा पैक्स चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी होने के साथ ही सोमवार को मतदान कराया जाएगा। लंबे समय से लंबित इस चुनाव के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं, ताकि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जा सके। रविवार को प्रखंड नाजीर संतोष कुमार एवं शिक्षक कमलेश राम ने चुनाव कर्मियों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर उन्हें मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अजीत कुमार रौशन ने बताया कि सहकारिता बैंक के बकाया के कारण पैक्स को डिफॉल्टर घोषित कर दिया गया था, जिससे वर्ष 2024 के आम चुनाव के दौरान यहां मतदान नहीं हो सका था। अब निर्वाचन प्राधिकार के निर्देश पर यह चुनाव कराया जा रहा है। कुल 2175 मतदाताओं के लिए चार मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जो उच्च माध्यमिक विद्यालय बैशखवा चौक परिसर में ही स्थापित किए गए हैं। निष्पक्ष चुनाव के लिए 25 कर्मियों की पांच टीमें गठित की गई हैं, जिनमें से चार टीमें मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगी, जबकि एक टीम प्रखंड मुख्यालय में रिजर्व के रूप में रखी गई है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर चार-चार कर्मियों की तैनाती की गई है।सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और गोपालपुर थाना की पुलिस बल मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेगी। मतदाता बैलेट पेपर के माध्यम से अध्यक्ष पद के चार उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। वहीं प्रबंध कार्यकारिणी के 11 में से 10 पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं। भास्कर न्यूज|सिकटा सिकटा प्रखंड अंतर्गत झखरा बैशखवा पैक्स चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी होने के साथ ही सोमवार को मतदान कराया जाएगा। लंबे समय से लंबित इस चुनाव के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं, ताकि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जा सके। रविवार को प्रखंड नाजीर संतोष कुमार एवं शिक्षक कमलेश राम ने चुनाव कर्मियों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर उन्हें मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अजीत कुमार रौशन ने बताया कि सहकारिता बैंक के बकाया के कारण पैक्स को डिफॉल्टर घोषित कर दिया गया था, जिससे वर्ष 2024 के आम चुनाव के दौरान यहां मतदान नहीं हो सका था। अब निर्वाचन प्राधिकार के निर्देश पर यह चुनाव कराया जा रहा है। कुल 2175 मतदाताओं के लिए चार मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जो उच्च माध्यमिक विद्यालय बैशखवा चौक परिसर में ही स्थापित किए गए हैं। निष्पक्ष चुनाव के लिए 25 कर्मियों की पांच टीमें गठित की गई हैं, जिनमें से चार टीमें मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगी, जबकि एक टीम प्रखंड मुख्यालय में रिजर्व के रूप में रखी गई है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर चार-चार कर्मियों की तैनाती की गई है।सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और गोपालपुर थाना की पुलिस बल मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेगी। मतदाता बैलेट पेपर के माध्यम से अध्यक्ष पद के चार उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। वहीं प्रबंध कार्यकारिणी के 11 में से 10 पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *