अखिलेश यादव को खालसा हेल्प फाउंडेशन अध्यक्ष ने किया सम्मानित:मेरठ में जनसेवा के कार्यों की सराहना की

अखिलेश यादव को खालसा हेल्प फाउंडेशन अध्यक्ष ने किया सम्मानित:मेरठ में जनसेवा के कार्यों की सराहना की

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खालसा हेल्प फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरप्रीत मान को सम्मानित किया। यह सम्मान दिल्ली स्थित उनके आवास पर मेरठ में संस्था द्वारा किए जा रहे जनसेवा के उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया। मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने हरप्रीत मान और उनकी टीम के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने खालसा हेल्प फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंदों की सहायता, मानव सेवा और सामाजिक उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। यादव ने कहा कि खालसा हेल्प फाउंडेशन जैसी संस्थाएं समाज के कमजोर वर्गों के लिए ‘उम्मीद की किरण’ हैं। इस अवसर पर खालसा हेल्प फाउंडेशन के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष हरप्रीत मान ने सिख परंपरा के अनुसार अखिलेश यादव को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने संस्था की गतिविधियों और उपलब्धियों पर आधारित एक विशेष पत्रिका भी भेंट की, जिसकी अखिलेश यादव ने सराहना की। अखिलेश यादव ने सिख समाज की निस्वार्थ सेवा भावना की विशेष रूप से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति ऐसा समर्पण प्रेरणादायक है और ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हरप्रीत मान ने इस सम्मान के लिए अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रोत्साहन से संस्था की पूरी टीम में नया उत्साह आया है और खालसा हेल्प फाउंडेशन भविष्य में भी समर्पण तथा निष्ठा के साथ समाज सेवा के कार्यों को जारी रखेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *