मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को बताया कि Tata Power द्वारा प्रस्तावित 28 हजार करोड़ रुपए की ऊर्जा परियोजना फिलहाल फिजिबिलिटी स्टडी के चरण में है। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर अभी प्रारंभिक स्तर पर अध्ययन किया जा रहा है, जिसमें तकनीकी, आर्थिक और पर्यावरणीय पहलुओं का आकलन किया जा रहा है। फिजिबिलिटी रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की प्रक्रिया और निवेश का अंतिम स्वरूप तय किया जाएगा। डिप्टी सीएम के अनुसार, परियोजना को अभी विभिन्न स्तरों की मंजूरी (अप्रूवल) प्रक्रिया से भी गुजरना होगा, जिसके बाद ही जमीनी स्तर पर काम शुरू हो सकेगा। पांच हजार रोजगार सृजित होने की संभावना
उन्होंने यह भी बताया कि प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन से क्षेत्र को क्लीन और ग्रीन एनर्जी मिलेगी, साथ ही लगभग 5 हजार लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि चिन्हित भूमि के भू-अर्जन की प्रक्रिया समय पर पूरी की जाए, ताकि प्रोजेक्ट को स्वीकृति मिलते ही कार्य तेजी से शुरू किया जा सके।


