तरनतारन में भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया:पूर्व मंत्री अनिल जोशी ने जीवन पर डाला प्रकाश, भजन संध्या का आयोजन

तरनतारन में भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया:पूर्व मंत्री अनिल जोशी ने जीवन पर डाला प्रकाश, भजन संध्या का आयोजन

तरनतारन में भगवान परशुराम का जन्मदिन विभिन्न धार्मिक संस्थाओं द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर परशुराम ब्राह्मण सभा ने श्री ठाकुर द्वारा मदन मोहन मंदिर में जयंती समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी सहित कई प्रमुख नेता और शहरवासी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह में ज्योति नाम दीवानी तरनतारन और नीलम दत्त कालिया कपूरथला जैसे भजन समूहों ने भगवान परशुराम की महिमा का गुणगान किया। यह आयोजन शहर में धार्मिक सौहार्द और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने इस धार्मिक दिवस में शामिल होकर भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद लिया।
भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला अनिल जोशी ने कहा कि हमें ऐसे धार्मिक आयोजनों में बिना किसी भेदभाव के एकजुट होकर भाग लेना चाहिए। जोशी ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे भगवान शिव के छठे अवतार थे। उन्हें भगवान शिव से अमोघ परशु प्राप्त हुआ था, जिसके बाद उनका नाम परशुराम पड़ा। कांग्रेस के बड़े नेता भी रहे मौजूद इस अवसर पर, कांग्रेस हलके के इंचार्ज करनबीर सिंह बुर्ज ने परशुराम ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष, पवन शर्मा मुरादपुरिया, सभा के सभी सदस्यों और शहरवासियों को जन्मदिन की बधाई दी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजवीर भूलर और कांग्रेस के अन्य बड़े नेता भी मौजूद रहे और उन्होंने भगवान परशुराम का आशीर्वाद लिया। कई णमान्य व्यक्ति रहे उपस्थित कार्यक्रम में तरसेम शर्मा, महेंद्र पाल शर्मा, नरेंद्र शर्मा, बुटाराम स्वतंत्र कुमार, गुरसेवक औलख (आम आदमी पार्टी), दिलबाग सिंह (आरती यूनियन प्रधान), अभिनंदन गुप्ता और पवन शर्मा पिकू सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस अवसर पर अनिल जोशी ने ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष पवन शर्मा मुरादपुरिया और उनके समाज के सभी लोगों को भगवान परशुराम जी की जयंती पर बधाई दी। भारी संख्या में लोग रहे मौजूद इस मौके पर बाऊ बसंत लाल, ऑल इंडिया ब्राह्मण सभा के चेयरमैन चंद्रशेखर, कंचनप्रीत कौर हलका इंचार्ज अकाली दल बादल, सोनू ढूढे, संजीव कुंद्रा, अंग्रेज शर्मा, आदेश अग्निहोत्री,मनोज अग्निहोत्री,वरिंदर कुमार बिट्टू, अश्वनी कुमार कुकू, महिंदर पाल, दीपक करो,अवतार शर्मा, वैद प्रकाश, यश शर्मा मौजूद रहे। लोगों ने भगवान परशुराम का लिया आशीर्वाद वहीं राजा जोशी, अमरिंदर पाल पलसौर, अवतार सिंह तनेजा, लखविंदर सिंह लकी पागल, अंजू वर्मा, आम आदमी पार्टी, जिला अध्यक्ष महिला विंग, नरिंदर शर्मा, निशान शर्मा ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *