स्कूटर सवार तीन बदमाश लूट ले गए मोबाइल:कोटेश्वर मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था अकाउंटेंट, बदमाश झपट ले गए

स्कूटर सवार तीन बदमाश लूट ले गए मोबाइल:कोटेश्वर मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था अकाउंटेंट, बदमाश झपट ले गए

ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक अकाउंटेंट से स्कूटर सवार तीन बदमाश मोबाइल झपटकर फरार हो गए। घटना लिटिल फ्लॉवर स्कूल के सामने की है। अचानक हुई इस वारदात से पीड़ित कुछ समझ नहीं पाया, हालांकि होश आने पर उसने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। सदाशिव नगर, बहोड़ापुर निवासी 53 वर्षीय हरीश कुमार शर्मा सेंट्रल लाइब्रेरी में अकाउंटेंट हैं। वे रोजाना मॉर्निंग वॉक पर जाते हैं और कोटेश्वर मंदिर में दर्शन कर पैदल घर लौटते हैं। रविवार को भी वे इसी क्रम में वापस आ रहे थे, तभी पीछे से स्कूटर पर सवार तीन युवक आए और झपट्टा मारकर उनका मोबाइल लेकर फरार हो गए। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के कुछ लोगों ने आरोपियों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे हाथ नहीं आए। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। CCTV कैमरों से पहचान की कोशिश पुलिस लुटेरों का सुराग लगाने के लिए इलाके के CCTV कैमरों की जांच कर रही है। पीड़ित के अनुसार, तीनों आरोपी 18 से 25 वर्ष की उम्र के लग रहे थे और वारदात के बाद संत कृपाल आश्रम की ओर भागे। बहोड़ापुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आलोक सिंह परिहार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *