नालंदा में सनकी पति ने पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी पति मनीष कुमार उर्फ सूरजभान ने इस जघन्य अपराध को छिपाने के लिए पूरे गांव और ससुराल वालों के बीच यह अफवाह फैला दी कि उसकी पत्नी सीढ़ी से गिर गई है। हालांकि, मृतका के शरीर पर मौजूद चोट के निशान ने दरिंदगी की पूरी कहानी बयां कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी अभी महज 15 दिन पहले ही एक नाबालिग से छेड़खानी के मामले में सात महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आया था। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के परासी गांव की है। पैसे नहीं देने पर मारपीट करता था मृतका की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के करियन्ना निवासी उपेंद्र सिंह की पुत्री राखी कुमारी(30) के तौर पर हुई है। पिता ने बताया कि साल 2020 में अपनी बेटी की शादी बड़े अरमानों के साथ की थी। दो मासूम बच्चे भी हैं, जिनमें एक चार साल की बेटी और ढाई साल का बेटा है। दामाद कोई काम-धंधा नहीं करता था। हमेशा शराब और गलत संगतों में डूबा रहता था। वह अक्सर मायके से पैसे लाने के लिए राखी पर दबाव बनाता था। अब तक कई बार 10 से 20 हजार रुपए दिए जा चुके थे, लेकिन उसकी मांगें खत्म नहीं हो रही थी। आर्थिक तंगी और नशे की लत के कारण वह अक्सर राखी के साथ मारपीट करता था। सुसर के पैर पर गिरकर माफी मांगने लगा पिता ने आगे बताया कि शनिवार की रात करीब 11 बजे पड़ोसियों ने फोन कर बेटी की हालत खराब होने की जानकारी दी। जब परिजन बदहवास हालत में परासी गांव पहुंचे, तो वहां का नजारा देख दंग रह गए। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी शोर मचाने और दरवाजा तोड़ने की धमकी देने के बाद जब दामाद ने गेट खोला। ससुर के पैरों में गिरकर माफी मांगने लगा और खुद को बचाने की गुहार लगाने लगा। मौका पाते ही आरोपी पति घर से फरार हो गया। घर में सास-ससुर और ननद भी रहते थे, लेकिन वे इन दिनों इलाज के सिलसिले में दिल्ली गए हुए हैं, जिसका फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठने से कोहराम मचा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी वहीं, इस संबंध में नूरसराय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला पीट-पीटकर हत्या का प्रतीत होता है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के पिता के बयान और पुलिसिया जांच के आधार पर आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नालंदा में सनकी पति ने पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी पति मनीष कुमार उर्फ सूरजभान ने इस जघन्य अपराध को छिपाने के लिए पूरे गांव और ससुराल वालों के बीच यह अफवाह फैला दी कि उसकी पत्नी सीढ़ी से गिर गई है। हालांकि, मृतका के शरीर पर मौजूद चोट के निशान ने दरिंदगी की पूरी कहानी बयां कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी अभी महज 15 दिन पहले ही एक नाबालिग से छेड़खानी के मामले में सात महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आया था। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के परासी गांव की है। पैसे नहीं देने पर मारपीट करता था मृतका की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के करियन्ना निवासी उपेंद्र सिंह की पुत्री राखी कुमारी(30) के तौर पर हुई है। पिता ने बताया कि साल 2020 में अपनी बेटी की शादी बड़े अरमानों के साथ की थी। दो मासूम बच्चे भी हैं, जिनमें एक चार साल की बेटी और ढाई साल का बेटा है। दामाद कोई काम-धंधा नहीं करता था। हमेशा शराब और गलत संगतों में डूबा रहता था। वह अक्सर मायके से पैसे लाने के लिए राखी पर दबाव बनाता था। अब तक कई बार 10 से 20 हजार रुपए दिए जा चुके थे, लेकिन उसकी मांगें खत्म नहीं हो रही थी। आर्थिक तंगी और नशे की लत के कारण वह अक्सर राखी के साथ मारपीट करता था। सुसर के पैर पर गिरकर माफी मांगने लगा पिता ने आगे बताया कि शनिवार की रात करीब 11 बजे पड़ोसियों ने फोन कर बेटी की हालत खराब होने की जानकारी दी। जब परिजन बदहवास हालत में परासी गांव पहुंचे, तो वहां का नजारा देख दंग रह गए। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी शोर मचाने और दरवाजा तोड़ने की धमकी देने के बाद जब दामाद ने गेट खोला। ससुर के पैरों में गिरकर माफी मांगने लगा और खुद को बचाने की गुहार लगाने लगा। मौका पाते ही आरोपी पति घर से फरार हो गया। घर में सास-ससुर और ननद भी रहते थे, लेकिन वे इन दिनों इलाज के सिलसिले में दिल्ली गए हुए हैं, जिसका फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठने से कोहराम मचा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी वहीं, इस संबंध में नूरसराय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला पीट-पीटकर हत्या का प्रतीत होता है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के पिता के बयान और पुलिसिया जांच के आधार पर आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


