दवा लेकर लौट रहे नवविवाहित युवक की हादसे में मौत:अमेठी में बाइक और साइकिल की टक्कर, 6 दिन पहले हुई थी शादी

दवा लेकर लौट रहे नवविवाहित युवक की हादसे में मौत:अमेठी में बाइक और साइकिल की टक्कर, 6 दिन पहले हुई थी शादी

अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के कालिकन मोड़ के पास शनिवार शाम करीब 6:30 बजे हुए बाइक और साइकिल की टक्कर ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। हादसे में नवविवाहित युवक की मौत हो गई, जबकि साइकिल सवार एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तिहैतनपुर निवासी 27 वर्षीय दीपक (पुत्र स्व. नंदलाल) की मौत हो गई। वहीं, पूरे गड़ेरियन मजरे कसारा निवासी श्वेता पाल (पुत्री अमरेश पाल) का उपचार जारी है। कोचिंग से लौट रही थी छात्रा श्वेता पाल अमेठी कस्बे में कोचिंग पढ़कर साइकिल से घर लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक ने साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पत्नी की दवा लेकर लौट रहा था युवक बताया जा रहा है कि दीपक अपनी पत्नी के लिए दवा लेकर अमेठी कस्बे से घर लौट रहा था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। 6 दिन पहले हुई थी शादी दीपक की शादी महज छह दिन पहले ही हुई थी। परिवार में खुशी का माहौल था, जो इस हादसे के बाद मातम में बदल गया। पत्नी सुचित्रा के हाथों की मेहंदी भी अभी फीकी नहीं पड़ी थी। करीब 10 वर्ष पहले पिता का हो चुका है निधन मृतक दीपक के पिता नंदलाल का करीब 10 वर्ष पहले निधन हो चुका है। मां धनाऊ और बड़े भाई रवि कुमार ने ही उनका पालन-पोषण किया। रवि कुमार हरियाणा में निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि दीपक प्रतापगढ़ में एक होटल में कुक का काम कर परिवार चलाते थे। पुलिस कर रही जांच पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *