रोहतक में ग्राम पंचायतों में 10 मई को पंच चुनाव:रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त, मतदान के बाद जारी होगा परिणाम

रोहतक में ग्राम पंचायतों में 10 मई को पंच चुनाव:रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त, मतदान के बाद जारी होगा परिणाम

रोहतक में हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन नियम 1994 के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में पंच पदों के रिक्त पदों पर उप चुनाव 10 मई को करवाया जाएगा, जिसके लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी पंचायत नामांकन पत्रों की प्राप्ति, वापसी एवं अन्य सभी कार्य करेंगे। नामांकन पत्रों की जांच केवल रिटर्निंग अधिकारी पंचायत द्वारा की जाएगी। डीसी सचिन गुप्ता ने बताया कि विभिन्न ग्राम पंचायतों में पंचों के रिक्त पदों के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार 10 मई को सुबह 8 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान पूर्ण होने के तुरंत बाद मतगणना करवाकर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। ग्राम पंचायतों में उप चुनाव के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 21 से 25 अप्रैल सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक निर्धारित स्थानों पर पंच पदों के लिए नामांकन पत्र जमा होंगे। डीसी सचिन गुप्ता ने बताया कि निर्धारित अवधि तक प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच 27 अप्रैल को सुबह 11 बजे से की जाएगी। नामांकन पत्रों की जांच तथा मतदान के लिए स्थान निर्धारित किए गए है। नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत 28 अप्रैल को सायं 3 बजे तक नामांकन पत्र वापिस लिए जा सकेंगे और इसी दिन 3 बजे के बाद चुनाव चिन्ह अलॉट किए जाएंगे। इन गांवों की पंचायत में होंगे पंच चुनाव
डीसी सचिन गुप्ता ने बताया कि ग्राम पंचायतों में रिक्त पंच पदों के उप चुनाव के तहत जिला की ग्राम पंचायत भगवतीपुर में वार्ड संख्या 7, जिंदराण में वार्ड संख्या 8, चमारिया वार्ड संख्या 9, रिठाल फोगाट वार्ड संख्या एक, खिड़वाली वार्ड संख्या 17, मायना वार्ड संख्या 8, सुंदरपुर वार्ड संख्या एक, बहलबा वार्ड संख्या 2 में चुनाव होगा। इसके साथ ही गांव अटायल वार्ड संख्या 14, ईस्माइला 9बी के वार्ड संख्या 13 में पंच के रिक्त पदों के लिए 10 मई को मतदान होगा। सभी रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को 20 अप्रैल को सुबह 9 बजे संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के निर्देश दिए गए है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *