‘साहब आपने कहा था सिलेंडर की होम डिलीवरी होगी’:उपभोक्ता ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी से की शिकायत, कहा- एजेंसी पर भी नहीं मिलती LPG

‘साहब आपने कहा था सिलेंडर की होम डिलीवरी होगी’:उपभोक्ता ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी से की शिकायत, कहा- एजेंसी पर भी नहीं मिलती LPG

भागलपुर के नाथनगर क्षेत्र में गैस उपभोक्ता इन दिनों भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। यहां सरकारी दावे से उलट जमीनी हकीकत है। साईं बाबा गैस एजेंसी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए 12 उपभोक्ता आज सदर अनुमंडल कार्यालय पहुंचे और उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई। उपभोक्ताओं ने आवेदन के माध्यम से सदर अनुमंडल कार्यालय भागलपुर के पदाधिकारी को जानकारी दी। इन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से गैस की होम डिलीवरी की व्यवस्था की बात कही जाती है। लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। शिकायतकर्ताओं उमेश उपाध्याय का कहना है कि होम डिलीवरी तो दूर जब वे स्वयं एजेंसी पर गैस लेने जाते हैं, तब भी उन्हें सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जाता, कई बार चक्कर लगाने के बावजूद खाली हाथ लौटना पड़ता है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों को समय पर गैस उपलब्ध हो सके। पीड़ित अमृतलाल ने बताया कि 15 दिन पहले वे लोग साईं बाबा गैस एजेंसी में शिकायत लेकर गए थे। वहां अधिकारियों ने एजेंसी को ग्रामीण क्षेत्र में होने की बात कही, जबकि इसके 90 प्रतिशत उपभोक्ता शहरी क्षेत्र से जुड़े हैं। इस बात को लेकर उन्होंने आवेदन भी दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान के लिए वे एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां उन्हें कभी गोपनीय शाखा, तो कभी आपूर्ति शाखा भेजा जाता रहा। दोनों ऑफिस के बीच लगातार चक्कर लगाते हुए करीब दो घंटे बीत गए, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। अंत में काफी कहने के बाद उनका आवेदन लिया गया, फिर भी अब तक कोई ठोस समाधान नहीं मिल पाया है और वे लगातार परेशान हो रहे हैं। एलपीजी गैस और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि भागलपुर में एलपीजी गैस और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। गैस एजेंसियों की ओर से उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है और बुकिंग की तुलना में अधिक संख्या में डिलीवरी की जा रही है, जिससे बुकिंग में भी कमी आई है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे एजेंसी के गोदाम पर गैस लेने के लिए न जाएं, क्योंकि गोदाम से गैस वितरण पर रोक लगाई गई है। शादी-विवाह जैसे आयोजनों के लिए व्यावसायिक गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अनुमंडल स्तर पर व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से गैस आपूर्ति की लगातार निगरानी की जा रही है और जिला नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों का निपटारा किया जा रहा है। नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित है।। भागलपुर के नाथनगर क्षेत्र में गैस उपभोक्ता इन दिनों भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। यहां सरकारी दावे से उलट जमीनी हकीकत है। साईं बाबा गैस एजेंसी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए 12 उपभोक्ता आज सदर अनुमंडल कार्यालय पहुंचे और उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई। उपभोक्ताओं ने आवेदन के माध्यम से सदर अनुमंडल कार्यालय भागलपुर के पदाधिकारी को जानकारी दी। इन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से गैस की होम डिलीवरी की व्यवस्था की बात कही जाती है। लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। शिकायतकर्ताओं उमेश उपाध्याय का कहना है कि होम डिलीवरी तो दूर जब वे स्वयं एजेंसी पर गैस लेने जाते हैं, तब भी उन्हें सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जाता, कई बार चक्कर लगाने के बावजूद खाली हाथ लौटना पड़ता है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों को समय पर गैस उपलब्ध हो सके। पीड़ित अमृतलाल ने बताया कि 15 दिन पहले वे लोग साईं बाबा गैस एजेंसी में शिकायत लेकर गए थे। वहां अधिकारियों ने एजेंसी को ग्रामीण क्षेत्र में होने की बात कही, जबकि इसके 90 प्रतिशत उपभोक्ता शहरी क्षेत्र से जुड़े हैं। इस बात को लेकर उन्होंने आवेदन भी दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान के लिए वे एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां उन्हें कभी गोपनीय शाखा, तो कभी आपूर्ति शाखा भेजा जाता रहा। दोनों ऑफिस के बीच लगातार चक्कर लगाते हुए करीब दो घंटे बीत गए, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। अंत में काफी कहने के बाद उनका आवेदन लिया गया, फिर भी अब तक कोई ठोस समाधान नहीं मिल पाया है और वे लगातार परेशान हो रहे हैं। एलपीजी गैस और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि भागलपुर में एलपीजी गैस और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। गैस एजेंसियों की ओर से उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है और बुकिंग की तुलना में अधिक संख्या में डिलीवरी की जा रही है, जिससे बुकिंग में भी कमी आई है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे एजेंसी के गोदाम पर गैस लेने के लिए न जाएं, क्योंकि गोदाम से गैस वितरण पर रोक लगाई गई है। शादी-विवाह जैसे आयोजनों के लिए व्यावसायिक गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अनुमंडल स्तर पर व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से गैस आपूर्ति की लगातार निगरानी की जा रही है और जिला नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों का निपटारा किया जा रहा है। नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित है।।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *