गयाजी में पुलिस ने मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बारा पावर ग्रिड के पास 259 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान एक टाटा सफारी गाड़ी से भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर जब्त की गई। पुलिस ने दो महिलाओं सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनी कुमार (31), पिता स्वर्गीय देवन पासवान, निवासी समस्तीपुर, थाना उजियारपुर; सुजीत कुमार (32), पिता स्वर्गीय कुलदीप राय, निवासी समस्तीपुर, थाना उजियारपुर; आरती देवी (31), पति संजय चौधरी, निवासी अनजानीपुर, थाना हाजीपुर, जिला वैशाली; और मीना देवी (46), पति स्वर्गीय महेश राम, निवासी देदपुर, थाना महनार, जिला वैशाली के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बिहार में पूरी शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब तस्करी के मामले लगातार सामने आते रहते हैं। ऐसे में पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई कर रही है। इस मामले में भी पुलिस को पहले से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह सफलता हासिल हुई। गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर रही पुलिस छापेमारी दल में अवर निरीक्षक पूजा कुमारी, सब-इंस्पेक्टर आलोक कुमार, मध्यनिषेध सिपाही विजय कुमार राय और विकास रंजन सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाने की योजना थी। साथ ही, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के लिए भी जांच जारी है। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय इलाके में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है। अधिकारियों ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। गयाजी में पुलिस ने मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बारा पावर ग्रिड के पास 259 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान एक टाटा सफारी गाड़ी से भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर जब्त की गई। पुलिस ने दो महिलाओं सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनी कुमार (31), पिता स्वर्गीय देवन पासवान, निवासी समस्तीपुर, थाना उजियारपुर; सुजीत कुमार (32), पिता स्वर्गीय कुलदीप राय, निवासी समस्तीपुर, थाना उजियारपुर; आरती देवी (31), पति संजय चौधरी, निवासी अनजानीपुर, थाना हाजीपुर, जिला वैशाली; और मीना देवी (46), पति स्वर्गीय महेश राम, निवासी देदपुर, थाना महनार, जिला वैशाली के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बिहार में पूरी शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब तस्करी के मामले लगातार सामने आते रहते हैं। ऐसे में पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई कर रही है। इस मामले में भी पुलिस को पहले से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह सफलता हासिल हुई। गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर रही पुलिस छापेमारी दल में अवर निरीक्षक पूजा कुमारी, सब-इंस्पेक्टर आलोक कुमार, मध्यनिषेध सिपाही विजय कुमार राय और विकास रंजन सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाने की योजना थी। साथ ही, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के लिए भी जांच जारी है। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय इलाके में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है। अधिकारियों ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।


