भिलाई में जुए का बड़ा फड़ पकड़ाया:फड़ पार्टनर समेत 14 जुआरी को पुलिस ने पकड़ा, 1.14 लाख नकद, 15 मोबाइल और 5 बाइक जब्त

भिलाई में जुए का बड़ा फड़ पकड़ाया:फड़ पार्टनर समेत 14 जुआरी को पुलिस ने पकड़ा, 1.14 लाख नकद, 15 मोबाइल और 5 बाइक जब्त

भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेल रहे 15 लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई शुक्रवार को भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के सामने कोसनाला के पास की गई। पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी जुआ के फड़ को संचालित करने वाले का पार्टनर है। इन सभी के पास से कुल 1 लाख 14 हजार रुपये नकद मिले। इसके अलावा 15 मोबाइल फोन और 5 दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 4.5 लाख रुपये बताई जा रही है। लंबे समय से संचालित हो रहा था जुआं
बताया जा रहा है कि यह जुएं का फड़ लंबे समय से संचालित हो रहा था और इसमें कुछ पहुंचवालों का संरक्षण भी था। पुलिस ने सूचना मिलते ही रेड मारने की कार्रवाई की। पकड़े गए आरोपियों में विक्की साहनी (34) निवासी मल्हा पारा सुपेला, विनय (36) निवासी सेक्टर 7 भिलाई, हिमांचल दास (56) निवासी आदर्श नगर दुर्ग, शैलेन्द्र यादव (30) निवासी गया नगर दुर्ग, हेमलाल ढीमर (26) निवासी रूआबांधा भिलाई, सतीश गुर्दे (48) निवासी कोसा नगर सुपेला, विज्जू जैन (50) निवासी अहिवारा, किशन साहू (46) निवासी बजरंग नगर रायपुर शामिल हैं। इसके अलावा सोनू कुमार साव (21) निवासी राम नगर सुपेला, जशवंत साहू (26) निवासी खोरपा अभनपुर, लक्की साहू (28) निवासी बेदरी थाना राखी, जुलेश लाल (44) निवासी शंकर नगर दुर्ग, हीरा सिंह (30) निवासी सुपेला, मोहम्मद अरशद अंसारी (27) निवासी कैंप 2 छावनी और दिनेश साव (41) निवासी कांट्रेक्टर कॉलोनी सुपेला को भी गिरफ्तार किया गया है। अन्य जुएं के फड़ की तलाश
पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। पुलिस का कहना है कि जुआ खेलने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद पुलिस अब जिले भर में संचालित हो रहे जुएं के फड़ की जांच में जुट गई है। पुलिस लगातार इसकी खोजबिन कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *