गोंडा में अंडर-17 नेशनल महिला कुश्ती प्रतियोगिता शुरू:सांसद करण भूषण और WFI अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

गोंडा में अंडर-17 नेशनल महिला कुश्ती प्रतियोगिता शुरू:सांसद करण भूषण और WFI अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

गोंडा जिले के नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय अंडर-17 ओपन रैंकिंग नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आज 8 जून को अंतिम दिन है। आज सोमवार को महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न भार वर्गों में हजारों महिला पहलवान हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ कैसरगंज से बीजेपी सांसद और यूपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष करण भूषण सिंह, भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह उर्फ बबलू और भारतीय कुश्ती संघ के महासचिव जय प्रकाश पहलवान ने किया। उन्होंने सभी महिला खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता की शुरुआत में ही महाराष्ट्र की 53 किलोग्राम भार वर्ग की पहलवान दुर्गा संदीप चोटिल हो गईं। उन्हें तत्काल डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया। चोटिल होने के बावजूद, उन्होंने अपने जोखिम पर हरियाणा की पहलवान ऋतिका के खिलाफ मुकाबला जारी रखा। मंच पर मौजूद बीजेपी सांसद करण भूषण सिंह और भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह बबलू ने महिला पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। इसी भार वर्ग में हरियाणा की साक्षी और झारखंड की रिचा गुर्जर के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। उत्तर प्रदेश की अंशिका पांडे और नागालैंड की पहलवान के बीच भी कड़ा मुकाबला हुआ। 65 किलोग्राम वर्ग में उत्तर प्रदेश की प्रज्ञा सिंह और हरियाणा की महक के बीच भी रोमांचक भिड़ंत हुई। यह कुश्ती प्रतियोगिता चार अलग-अलग मैट पर विभिन्न भार वर्गों में आयोजित की जा रही है और देर शाम तक जारी रहेगी। इस प्रतियोगिता में सबसे अधिक पहलवान हरियाणा से शामिल हैं, जिसके बाद उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के पहलवानों की संख्या है। भारतीय कुश्ती संघ द्वारा इन महिला पहलवानों के रहने, खाने और सुरक्षा की सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *