Women’s T20 World Cup 2026: वूमेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के शुरू होने से पहले टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों की कप्तान प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचीं, जहां हरमनप्रीत कौर की एक रिपोर्टर से बहस हो गई।
Harmanpreet Kaur Viral Video: आईसीसी वूमेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया की कप्तान विवादों में घिर गई हैं। टूर्नामेंट के पहले कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी बहस रिपोर्टर से हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रिपोर्टर ने उनकी रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछ लिया, जिसके बाद हरनप्रीत कौर भड़क गईं।
रिपोर्टर की बात पर भड़कीं हरमन
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हरमनप्रीत कौर से एक एक कर के रिपोर्टर्स ने सवाल पूछना शुरू किया। इस दौरान एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि हरमनप्रीत कौर क्या यह आपका आखिरी टी20 वर्ल्डकप है? आप इस पर क्या कहना चाहेंगी। इस पर हरमनप्रीत गुस्सा हो गईं और जवाब में कहा, “ये मेरा आखिरी वर्ल्डकप क्यों है। क्या आप चाहती हैं कि मैं रिटायर हो जाऊं।” हरमन के इस तरह से जवाब के बाद रिपोर्टर ने मामले को संभालने की कोशिश की और बोला, “नहीं, मैं बस जानना चाह रहा था। मुझे ये सुनकर अच्छा लगा कि ये आपका आखिरी विश्व कप नहीं है।” इस पर हरमन ने आगे कह, ‘फिर आप ऐसा पूछ क्यों रहे हैं।”
वूमेंस टी20 वर्ल्डकप में भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 14 जून के करेगा, जहां उसका मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। टूर्नामेंट के आगाज 12 जून से होगा और उद्घाटन मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से होगा। सभी टीमें ग्रुप स्टेज में 5 मैच खेलेंगी। टीम इंडिया को अपने ग्रुप में पाकिस्तान के अलावा नीदरलैंड्स, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला करना है। ग्रुप स्टेज के मुकाबलों के बाद अपने अपने ग्रुप की टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी और बाकी टीमों का सफर समाप्त हो जाएगा।
टीम इंडिया का वर्ल्डकप में इतिहास
आपक बता दें कि आज तक टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाई है। अब तक सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया के अलावा इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने ट्रॉफी अपने नाम की है। टीम इंडिया ने 2020 में इस टूर्नामेंट के इकलौता फाइनल खेला है, जहां ऑस्ट्रेलिया के हाथों उसे हार झेलनी पड़ी थी। 4 बार टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही है। इसके अलावा टीम इंडिया को 4 बार पहले ही राउंड से बाहर होना पड़ा है।
Sports – Patrika | CMS






